खाकी का खौफ दिखाकर किडनैपिंग: सो रहे कारोबारी को पिस्तौल अड़ाकर दिनदहाड़े ले उड़े बदमाश, सामने आया वारदात का CCTV फुटेज

खाकी का खौफ दिखाकर किडनैपिंग: सो रहे कारोबारी को पिस्तौल अड़ाकर दिनदहाड़े ले उड़े बदमाश, सामने आया वारदात का CCTV फुटेज

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम)। छत्तीसगढ़ में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे खाकी (पुलिस) का नाम लेकर ही दिनदहाड़े बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिले के ग्राम उषाढ में एक ऐसा ही सनसनीखेज और खौफनाक मामला सामने आया है। यहां पुलिस बनकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक व्यवसायी का उसके ही घर से अपहरण कर लिया। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, किडनैपिंग का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है, जिसने इलाके के कारोबारियों में दहशत बढ़ा दी है।

घर में घुसे और तान दी पिस्तौल
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम उषाढ निवासी गिरीश यादव घर पर ही किराना, छड़-सीमेंट और आटा चक्की का व्यवसाय करते हैं। दोपहर करीब 11:00 बजे वे अपने घर के गलियारे में सो रहे थे, जबकि उनका बेटा पंकज बाहर दुकान संभाल रहा था। इसी दौरान एक नीले रंग की कार वहां आकर रुकी। कार से उतरे दो बदमाशों ने पहले दुकान से सिगरेट-पानी खरीदा और फिर पंकज से उसके पिता के बारे में पूछताछ की।

पंकज जैसे ही अपने पिता को बुलाने अंदर जाने लगा, दोनों बदमाश जबरन घर के अंदर घुस गए। उन्होंने सो रहे गिरीश यादव को उठाया और उन पर स्टील रंग की पिस्तौल अड़ा दी। बदमाशों ने खुद को पुलिसवाला बताते हुए रौब झाड़ा और विरोध करने पर पैर में गोली मारने की खौफनाक धमकी दी। इसके बाद वे गिरीश को जबरन अपनी कार में बैठाकर बरौर बस्ती की ओर ले गए। बेटा पंकज दहशत के मारे सिर्फ कार के नंबर का कुछ हिस्सा (OD 8552) ही देख पाया।

Read More शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

रास्ते में रोकने की कोशिश, लेकिन भागे किडनैपर
पति के किडनैप होने के बाद घबराई पत्नी दुर्गा यादव ने तुरंत बरौर निवासी अपने परिचित बम्पी जायसवाल को फोन पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बम्पी के छोटे भाई मनीष जायसवाल ने बरौर में बदमाशों की कार को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन किडनैपर गाड़ी को तेजी से मरवाही की तरफ भगा ले जाने में कामयाब रहे।

Read More सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार

CCTV फुटेज बना बड़ा सुराग, तलाश तेज
वारदात के बाद पीड़िता दुर्गा यादव ने अपने भाई सुदर्शन यादव के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस गंभीर मामले में फौरन BNS की धारा 140(3), 3(5), 333, 351(3) और आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के हाथ वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी लग गया है, जिसमें किडनैपर व्यवसायी का अपहरण करते साफ दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल, फुटेज और कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Tags:

Latest News

 छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा! छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!
उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो