पति को छुड़ाने के नाम पर ठगी! पैसे भेजने के बाद खुली ठगी की परत, पति का अब तक नहीं मिला सुराग, सूरजपुर पुलिस उलझी दोहरी गुत्थी में

पति को छुड़ाने के नाम पर ठगी! पैसे भेजने के बाद खुली ठगी की परत, पति का अब तक नहीं मिला सुराग, सूरजपुर पुलिस उलझी दोहरी गुत्थी में

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर एक महिला को उसके पति की गिरफ्तारी का झांसा दिया और उसे छुड़ाने के नाम पर 35 हजार रुपये ठग लिए। मामले को और रहस्यमय इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि जिस पति के नाम पर ठगी की गई, उसका भी कई दिनों से कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस अब साइबर ठगी के साथ-साथ लापता व्यक्ति के पहलू की भी जांच कर रही है।

व्हाट्सएप कॉल से शुरू हुआ ठगी का खेल
मामला सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के मस्जिद मोहल्ला का है। पीड़िता सोनी सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका पति बाहर रहकर ड्राइवर का काम करता है। चार दिन पहले उनके व्हाट्सएप पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताते हुए दावा किया कि उनके पति को सोना-चांदी से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पहले 7 हजार, फिर 26 हजार रुपये ऐंठे
महिला के अनुसार, पति को जेल से छुड़ाने के नाम पर पहले 7 हजार रुपये मांगे गए। डर के कारण उसने रकम ट्रांसफर कर दी। इसके कुछ समय बाद फिर फोन आया और 26 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की गई। जब महिला ने पैसे नहीं होने की बात कही तो ठगों ने उसके व्हाट्सएप पर एक वीडियो भेजा, जिसमें उसके पति से मिलता-जुलता एक व्यक्ति मारपीट का शिकार होता दिखाई दे रहा था। महिला का आरोप है कि इसी वीडियो से भयभीत होकर उसने और पैसे भेज दिए।WhatsApp-Image-2026-06-28-at-9.48.00-AM

Read More मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

पति बनकर भी किया फोन, तब बढ़ा शक
पीड़िता का कहना है कि ठगों ने बाद में उसके पति की आवाज होने का दावा करते हुए व्हाट्सएप कॉल भी कराया, जिसमें छुड़ाने की गुहार लगाई गई। इसके बाद फिर कॉल कर कहा गया कि उसके पति को मुंबई से लखनऊ ले जाया जा रहा है और यदि 20 हजार रुपये और भेज दिए जाएं तो रास्ते में ही छोड़ दिया जाएगा। लगातार पैसों की मांग और धमकियों के बाद महिला को शक हुआ और उसने तत्काल पुलिस से संपर्क किया।

Read More Dongargarh News: डोंगरगढ़ में शराब के काले कारोबार पर बड़ा वार! 200 पेटी में मिली 9,600 बोतलें, 2 और आरोपी गिरफ्तार

पुलिस कर रही दो पहलुओं पर जांच
पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी साइबर ठगी में शामिल लोगों की पहचान करने के साथ-साथ महिला के लापता पति का भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों को महिला और उसके पति की निजी जानकारी कैसे मिली तथा क्या लापता होने और ठगी के बीच कोई संबंध है या नहीं ? पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पैसे मांगने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या 1930 साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल