19 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव “हमार छत्तीसगढ़ – द कल्चर ऑफ आर्ट”, टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सेलिब्रिटी भी होंगे शामिल

19 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव “हमार छत्तीसगढ़ – द कल्चर ऑफ आर्ट”,  टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सेलिब्रिटी भी  होंगे शामिल

बिलासपुर। संस्कृति फाउंडेशन के तत्वावधान में 19 से 26 जुलाई तक बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के मेगा सांस्कृतिक आयोजन “हमार छत्तीसगढ़ – द कल्चर ऑफ आर्ट” का आयोजन किया जाएगा। जिसमे टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सेलिब्रिटी कलाकार निर्णायक के रूप में शामिल होकर प्रतिभागियों का मूल्यांकन करेंगे l इसकी जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं कोरियोग्राफर रूपेश समुंद्रे तथा सचिव प्रियंका तिवारी ने प्रेसवार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि संस्कृति फाउंडेशन के बैनर तले यह पहला बड़ा आयोजन होगा। इससे पूर्व वर्ष 2018 से इसी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम “डी फॉर डांस” के माध्यम से आयोजित किए जाते रहे हैं। संस्था के पंजीयन के बाद अब इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप दिया गया है।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर से प्रतिभागी पंजीयन करा रहे हैं। अब तक 200 से 300 प्रतिभागियों का पंजीयन हो चुका है, जबकि 4 से 5 हजार प्रतिभागियों की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है। महोत्सव के दौरान डांस, सिंगिंग, मॉडलिंग, मेहंदी, रंगोली, फैंसी ड्रेस सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सेलिब्रिटी कलाकार निर्णायक के रूप में शामिल होकर प्रतिभागियों का मूल्यांकन करेंगे। विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को कुल लगभग 5 लाख रुपये के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Read More 5100 दीपों से जगमगाया अरपा तट, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और सामूहिक हनुमान चालीसा से भक्तिमय हुआ छठ घाट

संस्था ने बताया कि बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए आवास एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। प्रतिभागियों से केवल नाममात्र का पंजीयन शुल्क लिया जाएगा, जबकि रहने और भोजन का पूरा खर्च संस्था ही वहन करेगी। आयोजकों ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के उभरते कलाकारों को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। दिव्यांग बच्चों के लिए भी विशेष मंच एवं सम्मान की व्यवस्था की गई है तथा उनके लिए प्रवेश शुल्क पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है।

Read More अरपा तट पर आस्था का महाकुंभ, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे की कठिन तपस्या पूरी

संस्कृति फाउंडेशन ने शहरवासियों से इस राष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग और सहभागिता की अपील की। प्रेसवार्ता में फाउंडेशन के अध्यक्ष रूपेश समुंद्रे, सचिव प्रियंका तिवारी, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर साक्षी तिवारी एवं सोशल मीडिया हैंडल शिवांश भगत उपस्थित रहे।

Tags:

Latest News

होटल वेलकम श्री विवाद: रायपुर कोर्ट ने खारिज की बरखा टंडन की जमानत याचिका, मामले को माना गंभीर होटल वेलकम श्री विवाद: रायपुर कोर्ट ने खारिज की बरखा टंडन की जमानत याचिका, मामले को माना गंभीर
AI से आपत्तिजनक फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले कारोबारी दीपक टंडन की जमानत खारिज: कोर्ट ने माना गंभीर अपराध, DSP कल्पना वर्मा केस से आया था चर्चा में......
बिलकिस बानो गैंगरेप केस: 17 साल जेल में रहने के बाद दो दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक
49वें रावत नाच महोत्सव में गूंजेगी यदुवंशी संस्कृति की थाप, देशभर के कलाकारों का होगा महासंगम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होंगे पुरस्कृत
बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा के अनावरण के साथ गूंजा जनजातीय शौर्य का जयघोष, जनजातीय नायकों के बलिदान को सीएम साय ने किया नमन
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक झटके में 337 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने जारी की सूची
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिली लाश, जहर सेवन की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
अरपा तट पर आस्था का महाकुंभ, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे की कठिन तपस्या पूरी
रायपुर में बाल दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर, 550 बच्चों को बताए गए अधिकार और सुरक्षा के कानूनी प्रावधान
बदरीनाथ धाम के कपाट आज रात 9:37 बजे होंगे बंद, चारधाम यात्रा का होगा समापन; अंतिम दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
गोपालगंज में शेख हसीना के समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन, पुलिस की बख्तरबंद गाड़ी फूंकी; बांग्लादेश में बढ़ा तनाव
रॉक गार्डन घूमने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, प्रेमी से मारपीट के बाद दो आरोपी गिरफ्तार