सागर बीएमसी में भाजपा नेता पर लेडी डॉक्टर से छेड़छाड़ का केस दर्ज काम बंद कर सड़क पर उतरे डॉक्टर

सागर बीएमसी में भाजपा नेता पर लेडी डॉक्टर से छेड़छाड़ का केस दर्ज काम बंद कर सड़क पर उतरे डॉक्टर

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में गुरुवार रात इलाज के दौरान जमकर बवाल हुआ। यहां भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव पर लेडी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा है। महिला स्टाफ का कहना है कि नेता ने उनके साथ बैड टच किया और विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। इस घटना के विरोध में अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने काम बंद कर दिया। सभी लोग मुख्य गेट पर पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया।

रात दो बजे से शुरू हुआ पूरा विवाद

पीड़ित महिला स्टाफ ने बताया कि गुरुवार रात करीब दो बजे लक्ष्मी तिवारी नाम की एक मरीज को अस्पताल लाया गया था। मरीज के अस्पताल पहुंचने से पहले ही इलाज को लेकर कई बार फोन आ चुके थे। जब मरीज को अस्पताल लाया गया तब उसके साथ आए दो लोगों ने इलाज के दौरान अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। जब महिला स्टाफ ने इस व्यवहार का विरोध किया तो उन्होंने धमकी देना शुरू कर दिया। आरोप है कि अनिल पीपरा यानी अनिल श्रीवास्तव ने महिला स्टाफ को बैड टच किया और अस्पताल के बाहर देखकर गोली मारने की धमकी दी।

Read More एक लाख रुपए के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष का हंगामा

पुलिस पर लगे कार्रवाई नहीं करने के आरोप

Read More 6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा

महिला स्टाफ का कहना है कि घटना के तुरंत बाद रात में ही पुलिस और अस्पताल प्रबंधन को सूचना दे दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची भी लेकिन आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने मरीज और उसके साथियों को बाहर भेज दिया था। स्टाफ का आरोप है कि पुलिस बिना कोई कार्रवाई किए ही लौट गई। अस्पताल में ड्यूटी कर रही महिला कर्मचारियों का कहना है कि उनकी सुरक्षा खतरे में है। उनका तर्क है कि अगर अस्पताल में स्टाफ ही सुरक्षित नहीं रहेगा तो मरीजों का सही इलाज कैसे हो पाएगा।

प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार की चेतावनी

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने महिला डॉक्टर के साथ हुई इस अभद्रता और धमकी की घटना का कड़ा विरोध किया है। संगठन ने पुलिस और कॉलेज प्रबंधन के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं। जेडीए का कहना है कि ऐसी घटनाओं से डॉक्टरों का मनोबल गिरता है। अध्यक्ष डॉ व्योमकृष्ण तिवारी ने कहा कि अस्पताल में तैनात महिला स्टाफ सुरक्षित नहीं है। उन्होंने चौबीस घंटे के भीतर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा गार्ड तैनात करने को कहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में हड़ताल की जाएगी। मामले को दबाने के आरोप में कॉलेज के डीन की जिम्मेदारी तय करने की मांग भी की गई है।

सीसीटीवी फुटेज जांचने की मांग और एफआईआर

इन सभी आरोपों पर भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव ने कहा है कि उन पर लगे आरोप निराधार हैं। उनका कहना है कि वे अपने गांव के मरीज को देखने अस्पताल गए थे और केवल समय पर इलाज करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच होनी चाहिए ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। इधर बवाल बढ़ने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया। एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि शिकायत के आधार पर गोपालगंज थाने में अनिल श्रीवास्तव और लक्ष्मी तिवारी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Tags:

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला