23 करोड़ के टेंडर में बड़ा खेल रद्द सर्टिफिकेट से ठेकेदार ने हासिल किया ठेका अब विधानसभा में उठेगा मुद्दा

23 करोड़ के टेंडर में बड़ा खेल रद्द सर्टिफिकेट से ठेकेदार ने हासिल किया ठेका अब विधानसभा में उठेगा मुद्दा

रायपुर।छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग में टेंडर प्रक्रिया को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। जशपुर जिले की पमशाला एनीकट योजना के लगभग 23 करोड़ रुपये के टेंडर में गड़बड़ी की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से की गई है। आरोप है कि जिस ठेकेदार के सर्टिफिकेट को विभाग खुद रद्द कर चुका था उसी रद्द दस्तावेज के सहारे ठेकेदार ने नया टेंडर हासिल कर लिया। विभाग ने इसे मंजूरी भी दे दी। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और मानसून सत्र में इस पर विधानसभा में सवाल उठने की तैयारी है।

 

छिपाई गई डिग्रेडेशन की जानकारी

मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र के अनुसार लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार अशोक कुमार मित्तल को अ वर्ग से ब वर्ग में डिग्रेड कर दिया था। यह कार्रवाई 14 जुलाई 2025 से 15 अगस्त 2029 तक के लिए की गई थी। आरोप है कि ठेकेदार ने डिग्रेडेशन की इस जानकारी को विभाग से छिपाया और 10 दिसंबर 2025 को अ वर्ग का प्री बिड क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर लिया। इसके बाद ठेकेदार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अदालत के 22 जनवरी 2026 के आदेश के बाद वह फिर से अ वर्ग में शामिल हो गया।

Read More छोटे भाई ने कूदकर बचाने की कोशिश की, हाथ पकड़ा लेकिन तेज बहाव में छूट गई पकड़, दो दिन बाद मिला किसान का शव

शिकायत के बाद रद्द हुआ था सर्टिफिकेट

ठेकेदार द्वारा डिग्रेडेशन के समय गलत तरीके से सर्टिफिकेट लेने का मामला सामने आने पर सरगुजा संभाग के कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने 19 फरवरी 2026 को मुख्य अभियंता के पास इसकी शिकायत की। विभाग ने मामले की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर 27 अप्रैल 2026 को ठेकेदार अशोक कुमार मित्तल के प्री बिड क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट को 31 अक्टूबर 2026 तक के लिए रद्द कर दिया।

Read More यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी

रद्द दस्तावेज से पा लिया 23 करोड़ का काम

विवाद का मुख्य कारण यह है कि जिस सर्टिफिकेट को विभाग ने रद्द कर दिया था ठेकेदार ने उसी का इस्तेमाल जशपुर जल संसाधन संभाग के एक बड़े टेंडर में कर लिया। यह टेंडर क्रमांक 183619 था जो पमशाला एनीकट योजना के लिए निकाला गया था। इसकी लागत 22 करोड़ 94 लाख रुपये से अधिक है। न्यूनतम दर होने का हवाला देते हुए शासन स्तर पर 10 जून 2026 को यह टेंडर उसी ठेकेदार के नाम पर स्वीकृत भी कर दिया गया।

हाईकोर्ट और विधानसभा जाने की चेतावनी

अब कांट्रेक्टर एसोसिएशन सरगुजा संभाग ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुबंध की प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। पत्र में चेताया गया है कि अगर विभाग इस टेंडर का अनुबंध करता है तो इसके खिलाफ हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दाखिल की जाएगी। इसके अलावा आने वाले मानसून सत्र में विधानसभा के भीतर भी यह मामला उठेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी जल संसाधन मंत्रालय की होगी। एसोसिएशन ने टेंडर में लगाए गए सभी दस्तावेजों की जांच कर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग रखी है।

Tags:

Latest News

धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य
कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन
प्लॉट के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप! महिला की नजर पड़ी तो खुला राज, मौके पर पहुंची पुलिस
किराए के घर में मासूम से हैवानियत का आरोप! 6 साल की बच्ची की हालत बिगड़ी तो खुला मामला, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में
मिठाई दुकान के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन! ग्राहक ने बनाया VIDEO, सफाई पर उठे सवाल; खाद्य विभाग ने जांच के दिए निर्देश
अब स्कूल की फीस भरते वक्त नहीं चलेगा पुराना तरीका, सीबीएसई ने जारी किए नए निर्देश
500 रुपए के लिए वृद्धा का गला रेत दिया… पांच दिन तक गांव में घूमता रहा हत्यारा, पुलिस ने राज खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन
1000 रुपए के लिए दोस्त का कत्ल! कार में बैठाकर जंगल ले गया, सिर पर लकड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा; सबूत मिटाने नदी में धोई कार
फांसी के फंदे तक पहुंची 11वीं की छात्रा... पीछे छिपा था कौन? 3 महीने बाद खुला राज, दुष्प्रेरण और पॉक्सो का केस
नवरात्रि से पहले गरबा पर घमासान! वक्फ बोर्ड की मुस्लिम युवाओं से खास अपील- दूसरे समाज की महिलाओं के साथ न करें गरबा, बजरंग दल ने मांगे कड़े नियम
फसल बचाने के लिए चलीं गोलियां… खेतों में बिखरी मिलीं 22 लाशें, गांव में सनसनी
Vatika Group Money Laundering Case: ED ने मांगे थे 7 दिन, कोर्ट ने मंजूर किए सिर्फ 3; भल्ला बंधुओं की रिमांड बढ़ी