तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 6 महीने से फरार था आरोपी, महिला TI से मारपीट और आगजनी भड़काने का आरोप

तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 6 महीने से फरार था आरोपी, महिला TI से मारपीट और आगजनी भड़काने का आरोप

रायगढ़। रायगढ़ जिले के चर्चित तमनार हिंसा कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब छह महीने से फरार चल रहे मुख्य आरोपी 39 वर्षीय राजेश मरकाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, राजेश ने आंदोलनकारियों को भड़काने, पुलिस पर हमला कराने, सरकारी संपत्ति में आगजनी और तोड़फोड़ कराने में अहम भूमिका निभाई थी। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।मुखबिर से सूचना में मिलने के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया - Dainik Bhaskar

ऐसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक, राजेश मरकाम घटना के बाद से फरार था। गुरुवार को सूचना मिली कि वह ग्राम बरपाली में मौजूद है। इसके बाद तमनार और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने हिंसक घटनाओं में अपनी भूमिका स्वीकार की है।प्रदर्शनकारियों ने तीन वाहनों में आग लगा दी।

क्या था पूरा मामला?
यह घटना 27 दिसंबर 2025 की है। जेपीएल कोयला खदान की जनसुनवाई के विरोध में लिबरा चौक पर बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे थे। प्रशासन के समझाने के बावजूद भीड़ उग्र हो गई और पुलिस बैरिकेड तोड़कर हमला कर दिया। हिंसा के दौरान तमनार थाना प्रभारी कमला पुषाम से मारपीट की गई, महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ दिए गए और कई पुलिसकर्मी घायल हुए। उग्र भीड़ ने पुलिस वाहन, एंबुलेंस और जिंदल के कोल हैंडलिंग प्लांट में आगजनी व तोड़फोड़ भी की।महिला थाना प्रभारी जख्मी हो गईं, जिसे पानी पिलाया।

Read More पोस्ट ऑफिस की RD के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा! 150 से ज्यादा खाताधारकों से करोड़ों की ठगी, एजेंट गिरफ्तार

अब तक 22 आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद तमनार थाने में 16 एफआईआर दर्ज की गई थीं। इस मामले में अब तक 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।भीड़ ने तीन वाहनों में आग लगा दी थी।

Read More शादी से पहले ही उजड़ गया रिश्ता: गर्लफ्रेंड के घर मिली बॉयफ्रेंड की लाश, शराब पार्टी में विवाद के बाद मौत; जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का दावा
रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जांच में राजेश मरकाम की भूमिका भीड़ को भड़काने और हिंसा फैलाने में सामने आई है।पुलिस ने आरोपी कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है। 

आरोपी पर सरकारी अधिकारियों पर हमला कराने, वॉकी-टॉकी और मोबाइल लूटने, आगजनी और तोड़फोड़ में शामिल होने के आरोप हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ में 22 IAS अफसरों के तबादले... कांकेर, कबीरधाम समेत 5 जिलों को मिले नए कलेक्टर, देखें लिस्ट  छत्तीसगढ़ में 22 IAS अफसरों के तबादले... कांकेर, कबीरधाम समेत 5 जिलों को मिले नए कलेक्टर, देखें लिस्ट 
जिला पंचायत CEO के खिलाफ BSP का प्रदर्शन, FIR और बर्खास्तगी की मांग
बैकुंठपुर से बनारस तक फैले टिकट दलाली नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
मीना खलखो हत्याकांड: दो जवानों की रिहाई बरकरार, हाई कोर्ट ने राज्य की अपील की खारिज
बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या
नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’