एयरपोर्ट पर वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश, दुर्लभ खरगोश, तोते और कछुए बरामद, दो विदेशी यात्री गिरफ्तार

एयरपोर्ट पर वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश, दुर्लभ खरगोश, तोते और कछुए बरामद, दो विदेशी यात्री गिरफ्तार

एयरपोर्ट पर वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश, दुर्लभ खरगोश, तोते और कछुए बरामद, दो विदेशी यात्री गिरफ्तार

एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने दुर्लभ वन्यजीवों की तस्करी का खुलासा किया। बैंकॉक से आए दो यात्रियों के पास से मीयरकैट, तोते, खरगोश और कछुए बरामद, दोनों गिरफ्तार।

मुंबई: मुंबई कस्टम्स ज़ोन-III के एयरपोर्ट कमिश्नरेट अधिकारियों ने 10 और 11 जुलाई की दरम्यानी रात छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो अलग-अलग मामलों में दुर्लभ और संरक्षित वन्य जीवों की तस्करी का पर्दाफाश किया है.

अधिकारियों ने इन मामलों में दो विदेशी यात्रियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से जीवित और मृत जानवरों को बरामद किया है. यह कार्रवाई कस्टम अधिनियम, 1962 तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत की गई.

सभी वन्यजीव प्रजातियों की तस्वीरें ली गईं और उन्हें क्षेत्रीय उप निदेशक, वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, पश्चिमी क्षेत्र को भेजा गया. अभियुक्त सुहैल अहमद ने अपने स्वैच्छिक बयान में पकड़े गए जानवरों की जानकारी दी, साथ ही उनके कब्जे, संचालन, छुपाने, तस्करी और बरामदगी का भी स्वीकार किया. पहले मामले में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, बैंकॉक से मुंबई आए एक यात्री को रोका गया. उसके क्रीम रंग के ट्रॉली बैग की जांच के दौरान उसमें से निम्न वन्यजीव बरामद किए गए:

Read More चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज

• मीयरकैट (Suricata suricatta) – 3 (2 जीवित, 1 मृत)
• ग्रेट बिल्ड पैरेट / मोलुक्कन तोता (Tanygnathus megalorynchos) – 1

Read More प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद

यात्री को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. तो वहीं दूसरे मामले में एक अन्य यात्री, जो बैंकॉक से मुंबई आया था, को रोककर उसके हरे रंग के ट्रॉली बैग की जांच की गई. उसमें से निम्न वन्य जीव पाए गए:

• सुमात्रन स्ट्राइप्ड खरगोश (Nesolagus netscheri) – 2
• ग्रेट बिल्ड पैरेट / मोलुक्कन तोता – 1 (मृत)
• इंडोचाइनीज बॉक्स टर्टल (Cuora galbinifrons) – 1

इस यात्री को भी गिरफ्तार किया गया और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गई। मुंबई कस्टम्स ज़ोन-III ने लगातार सतर्कता और सटीक खुफिया जानकारी के चलते वन्यजीव तस्करी की इन कोशिशों को विफल किया गया. विभाग की यह कार्रवाई दुर्लभ प्रजातियों के अवैध व्यापार के खिलाफ एक सख्त संदेश है.

Latest News

अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व
Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना