भाजपा नेता नरेश गुप्ता का सनसनीखेज ट्वीट: कौन सा षड्यंत्र उजागर करेंगे?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय प्रभारी और अधिवक्ता नरेश चंद्र गुप्ता ने एक ट्वीट कर सनसनी मचा दी है। उन्होंने दावा किया कि आज एक बड़ा षड्यंत्र उजागर होगा। यह षड्यंत्र किस विभाग से जुड़ा है और इसका लक्ष्य क्या है, इस बारे में गुप्ता ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मामला राज्य के  किसी सरकारी विभाग से जुड़ा हो सकता है।

           नरेश गुप्ता पहले भी महादेव सट्टा मामले में अपनी शिकायतों के लिए सुर्खियों में रहे हैं। मार्च 2025 में सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य अधिकारियों के खिलाफ छापेमारी की थी, जो गुप्ता की शिकायत पर आधारित थी। उनके पत्र में नेताओं और अधिकारियों पर सट्टा एप से जुड़े लाभ लेने का आरोप लगाया गया था। इस बार उनके ट्वीट ने सवाल उठाए हैं कि क्या यह षड्यंत्र भाजपा के भीतर ईमानदार नेताओं को हाशिए पर डालने की साजिश है। कुछ लोग इसे पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी से जोड़ रहे हैं।

Read More बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित कार तीन बार पलटी, दो दोस्तों की मौत, चार घायल

           सूत्रों के मुताबिक, गुप्ता जल्द ही इस मामले में तथ्यों के साथ खुलासा कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने विभाग या षड्यंत्र की प्रकृति पर चुप्पी साध रखी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मामला छत्तीसगढ़ सरकार के किसी विभाग या प्रशासनिक स्तर पर अनियमितताओं से जुड़ा हो सकता है।  आम लोग ट्वीट को पढ़ने के बाद तरह तरह की चर्चाएं कर रहे है। 

Read More नाइट शिफ्ट के बाद गायब हुई नर्स, अगली सुबह छत पर मिला शव, मचा हड़कंप, पुलिस के सामने कई सवाल

लेखक के विषय में

More News

स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल: ICU में मरीजों के बीच चूहों का धमाल

राज्य