ड्यूटी के दौरान नशे में धुत आरक्षक का वीडियो वायरल, एसपी ने तत्काल किया सस्पेंड

लोरमी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए दिखा आरक्षक रोशन पहाड़ी, वीडियो वायरल होने पर एसपी भोजराम पटेल ने किया सस्पेंड

ड्यूटी के दौरान नशे में धुत आरक्षक का वीडियो वायरल, एसपी ने तत्काल किया सस्पेंड

मुंगेली/ जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक आरक्षक का शराब के नशे में ड्यूटी करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में आरक्षक रोशन कुमार पहाड़ी शराब भट्टी के पास नशे की हालत में लड़खड़ाते और गिरते हुए नजर आ रहे हैं। 

वीडियो में देखा गया कि आरक्षक नशे की हालत में खुद को संभाल नहीं पा रहे थे, जिससे आम नागरिकों को उन्हें सहारा देकर वहां से हटाना पड़ा। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस शर्मनाक घटना ने न केवल वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंचाई, बल्कि आम जनता में पुलिस की छवि को भी धूमिल किया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भारतीय पुलिस सेवा) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरक्षक रोशन पहाड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

Read More 17 करोड़ के सर्पदंश घोटाले में बड़ा प्रश्न: फर्जी पोस्टमार्टम से भुगतान तक किस-किस ने निभाई भूमिका?

एसपी पटेल ने कहा, ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता और नशा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमने सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी के समय नशे की स्थिति में कोई भी पुलिसकर्मी पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More सर्पदंश घोटाला: फाइलों में सांप और सिस्टम में सपेरे; 2 सिपाही और 3 बाबू अंदर, 'साहबों' की तलाश जारी

Capture

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, वहीं जो पुलिसकर्मी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य कर रहे हैं, उन्हें विभाग द्वारा प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

Latest News

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर! उफनते नालों में फंसे युवक और बुजुर्ग का रेस्क्यू, महासमुंद और सारंगढ़ में रातभर चला ऑपरेशन छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर! उफनते नालों में फंसे युवक और बुजुर्ग का रेस्क्यू, महासमुंद और सारंगढ़ में रातभर चला ऑपरेशन
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की सड़कों पर 45 लाख बिना बीमा वाली गाड़ियां! सबसे ज्यादा दोपहिया, हादसे में भारी पड़ सकती है लापरवाही
Weather Alert: देशभर में बारिश का रौद्र रूप! हिमाचल में फटा बादल, असम में बाढ़ से 66 मौतें; कई राज्यों में हाई अलर्ट
E20 जनता पार्टी की एंट्री! एथनॉल वाले पेट्रोल के खिलाफ डिजिटल बगावत, 25 हजार लोग जुड़े; 4 अगस्त को संसद मार्च का ऐलान
Monsoon Session Day 6: हंगामे की भेंट चढ़ी संसद, 12 बजे तक स्थगित कार्यवाही
Paper Leak Reform: पेपर लीक रोकने के लिए PM मोदी का बड़ा दांव, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी नई परीक्षा व्यवस्था, ISRO-IB के दिग्गज भी शामिल
8,599 में लॉन्च हुआ ZENO 100 Pro! 90Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और Android 15 Go के साथ एंट्री
Kidney Disease and Heart Health: किडनी की बीमारी क्यों बढ़ा देती है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए दोनों अंगों का गहरा संबंध
छत्तीसगढ़ में गुम हो रहे बचपन की रिपोर्ट: रोज लापता हो रहे 7 बच्चे, रायपुर के साथ बिलासपुर में भी बढ़े मामले, गायब होने वालों में 80 प्रतिशत से ज्यादा बेटियां
बस्तर में मलेरिया से 10 दिन में 3 स्कूली बच्चों की मौत, बजट मंजूर होने के बाद भी 2 साल से नहीं बंटी मच्छरदानियां
बिलासपुर में NTPC रोजगार घोटाला जिला प्रशासन और प्रबंधन पर गंभीर आरोप, CM हेल्पलाइन पहुंचा मामला
Shani Shukra Yog 2026: 1 अगस्त से बदलेगी इन 4 राशियों की किस्मत! शनि-शुक्र का दुर्लभ योग दिला सकता है धन, पद और सफलता