7.86 करोड़ की ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़: चर्चित यूट्यूबर आकाश जाधव निकला नेटवर्क का सरगना, 27 गिरफ्तार

7.86 करोड़ की ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़: चर्चित यूट्यूबर आकाश जाधव निकला नेटवर्क का सरगना, 27 गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 से 29 जनवरी के बीच 8 अलग-अलग मामलों में 7.86 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा और नशीली सिरप जब्त किया है। इस अभियान में 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें महाराष्ट्र का चर्चित यूट्यूबर आकाश जाधव भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, आकाश जाधव ओडिशा से महाराष्ट्र तक फैले गांजा तस्करी नेटवर्क का मुख्य सरगना था। सोशल मीडिया पर उसकी बड़ी पहुंच, यूट्यूब पर 56.8 लाख और इंस्टाग्राम पर 3.17 लाख फॉलोअर्स का इस्तेमाल नेटवर्क संचालन और संपर्क साधने में किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसकी 1.5 लाख रुपये की संपत्ति भी जब्त की है।975f89ea-66a1-472c-ae56-2bb5ecdc0d22

बड़ी बरामदगी, कई कड़ियां टूटीं
नशे के खिलाफ चलाए गए इस सघन अभियान में पुलिस ने तस्करी नेटवर्क की रीढ़ तोड़ दी। कोमाखान थाना क्षेत्र में 950 किलो गांजा (अनुमानित कीमत 4.75 करोड़ रुपये) के साथ नेटवर्क के मुख्य व्यवस्थापक प्रदीप मुसदवले को गिरफ्तार किया गया। वहीं 520 किलो गांजा (करीब 2.60 करोड़ रुपये) की बड़ी खेप के मामले में सोनवाने परिवार के तीन सदस्यों समेत चार आरोपियों को दबोचा गया। इसके अलावा अलग-अलग मामलों में 50 किलो, 26 किलो और 32 किलो से अधिक गांजा, साथ ही 146 नग नशीली सिरप की बरामदगी हुई। इन कार्रवाइयों ने साफ कर दिया है कि पुलिस की सख्ती से तस्करी का पूरा नेटवर्क बिखरने की कगार पर है।ab8c9f78-0098-4820-99bf-f5ea6b480d66

Read More प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई

डिजिटल ट्रेल पर फोकस
पुलिस मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और डिजिटल लेन-देन के विश्लेषण के आधार पर ओडिशा से महाराष्ट्र तक फैले पूरे नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं। यह कार्रवाई राज्य में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है, जिसने सोशल मीडिया की आड़ में चल रहे संगठित अपराध के चेहरे को बेनकाब कर दिया है।

Read More Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार

Latest News

iQOO Pad Ultra: गेमिंग के लिए आ रहा धांसू टैबलेट, 9000mAh+ बैटरी और एक्टिव कूलिंग फैन का मिलेगा सपोर्ट iQOO Pad Ultra: गेमिंग के लिए आ रहा धांसू टैबलेट, 9000mAh+ बैटरी और एक्टिव कूलिंग फैन का मिलेगा सपोर्ट
पानी पीकर भी क्यों रहती है कमजोरी? शरीर में इन 5 Electrolytes की कमी पड़ सकती है भारी
रायपुर: 10 महीने से धूल फांक रहे ITMS कैमरों की सुध ली गई, मरम्मत के लिए 12 करोड़ का फंड मंजूर
बिलासपुर हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, दुर्ग चुनाव मामले में अर्जी खारिज; अब दर्ज होंगे साक्ष्य
Mars-Jupiter Conjunction 2026: 18 सितंबर को कर्क राशि में मिलेंगे मंगल और गुरु, 6 राशियों के लिए बदल सकता है समय का रुख
अरपा भैंसाझार घोटाला: एक ही एफआईआर, 4 आरोपियों के लिए 4 अलग नियम; चहेते को प्रमोशन और ‘बेस्ट इंजीनियर’ का अवार्ड, बाकी पर गिरी गाज
जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO