कटघोरा हत्याकांड: 50 टन के लिए खून! SECL अफसर पर प्रबंधन की मेहरबानी, प्रमोशन से मचा हड़कंप

कटघोरा हत्याकांड: 50 टन के लिए खून! SECL अफसर पर प्रबंधन की मेहरबानी, प्रमोशन से मचा हड़कंप

 

कोरबा: कोयलांचल कटघोरा में ट्रांसपोर्टर अनुप उर्फ रोहित जायसवाल की सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। 28 मार्च की रात सराईपाली खुली खदान के पास हुए इस हत्याकांड में आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई का चौंकाने वाला सच सामने आ रहा है। मृतक अनुप जायसवाल की हत्या के मामले में एसईसीएल के एक बड़े अफसर पर गंभीर आरोप लगे हैं, लेकिन प्रबंधन की कथित मेहरबानी ने सबको हैरान कर दिया है।

सूत्रों की मानें तो सराईपाली खदान में कोल लिफ्टिंग और ट्रांसपोर्टिंग के काम में कुछ लोगों का दबदबा था। अनुप जायसवाल के इस क्षेत्र में आने से उनका एकाधिकार खतरे में पड़ गया था। पहले भी अनुप के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसकी शिकायत पाली थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस की कथित निष्क्रियता के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने हत्या जैसा जघन्य अपराध कर डाला।

Read More पावर गॉसिप: मैडम एएसपी की फाइल दबाने का खेल!

IMG-20250417-WA0028

Read More खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्याकांड में नाम आने के बावजूद एसईसीएल प्रबंधन ने आरोपी उप क्षेत्रीय प्रबंधक पर कोई कार्रवाई करने के बजाय उसे प्रमोशन दे दिया है! जी हां, जिस अफसर पर हत्या में शामिल होने का आरोप है, उसे कुसमुंडा जैसे मेगा खदान का जीएम (ऑपरेशन) और एसओ (पीएंडपी) बनाकर भेज दिया गया है। इस घटना से एसईसीएल के अंदर भी हड़कंप मच गया है और सवाल उठ रहे हैं कि क्या कोल इंडिया में भ्रष्ट और आपराधिक छवि वाले अधिकारियों को ही बड़े पदों पर बैठाया जाता है?

IMG-20250417-WA0027

इस पूरे घटनाक्रम में त्रिपुरा रायफल्स (टीएसआर) की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि खदान परिसर में प्रतिबंध के बावजूद कुछ संदिग्ध गाड़ियां बेरोकटोक आती-जाती रहीं और टीएसआर के जवान मूक दर्शक बने रहे। वहीं, पाली पुलिस की कार्यशैली पर भी उंगलियां उठ रही हैं, जिसने मृतक और अन्य कर्मचारियों की शिकायतों पर समय रहते ध्यान नहीं दिया। यहां तक कि एक जूनियर टेक्निकल इंस्पेक्टर को अपनी शिकायत की पावती लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

IMG-20250417-WA0030

अब सवाल यह उठता है कि आखिर क्यों एक सब एरिया मैनेजर का नाम इस हत्याकांड में सामने आ रहा है? क्या एसईसीएल प्रबंधन इस दागी अफसर को बचाने की कोशिश कर रहा है? यह प्रमोशन जांच को किस दिशा में ले जाएगा? कटघोरा का यह हत्याकांड एसईसीएल के भीतर व्याप्त भ्रष्टाचार और दबंगई की एक कड़वी सच्चाई बनकर सामने आया है, जिस पर अब कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

Tags:

Latest News

बिलासपुर पुलिस को मिली नई ताकत: 24 हाई-टेक 'डायल-112' वाहन तैनात, लाइव सीसीटीवी से लैस; जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने दिखाई हरी झंडी बिलासपुर पुलिस को मिली नई ताकत: 24 हाई-टेक 'डायल-112' वाहन तैनात, लाइव सीसीटीवी से लैस; जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने दिखाई हरी झंडी
जल संसाधन विभाग में बड़ा टेंडर घोटाला, चहेते ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए बदल दिए गए वर्षों की गणना के नियम
बस्तर की नई लाइफलाइन या विस्थापन का दर्द? 45 साल बाद फिर जिंदा हुआ बोधघाट डैम का जिन्न, दांव पर 56 गांव
कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज