सांप काटने की झूठी कहानी बनाकर आत्महत्या को बनाया प्राकृतिक मौत, मुक्तिधाम से निकाला गया शव

18 माह पुरानी संदिग्ध मौत की सच्चाई जानने पुलिस ने खुदवाया कंकाल, फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए सरकारी योजना की राशि गबन

सांप काटने की झूठी कहानी बनाकर आत्महत्या को बनाया प्राकृतिक मौत, मुक्तिधाम से निकाला गया शव

बिल्हा की पोड़ी गांव में आत्महत्या के मामले को सर्प दंश का मामला बताकर शासकीय योजना में घोटाले का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है

बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के पोड़ी गांवimage_search_1748762964417 में एक आत्महत्या के मामले को सांप काटने की घटना बताकर सरकारी योजना से आर्थिक सहायता राशि गबन करने की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को कोर्ट के निर्देश पर मुक्तिधाम की जमीन खुदवाकर मृतक शिवकुमार धृतलहरे (36 वर्ष) का कंकाल बाहर निकाला और उसे साक्ष्य के तौर पर फोरेंसिक जांच के लिए सिम्स भेजा।

घटना 12 नवंबर 2023 की है, जब शिवकुमार ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने पर उसकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद डॉक्टर, वकील और एजेंटों की मिलीभगत से फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की गई, जिसमें मौत का कारण सांप का काटना बताया गया। इस रिपोर्ट के आधार पर शासन की योजना से आर्थिक सहायता की राशि स्वीकृत करवा ली गई और उसका गबन कर लिया गया।

 

Read More आदिवासी हॉस्टल के टॉयलेट में छात्र खुदखुशी मामला , प्रिंसिपल सस्पेंड, मगर अब तक दर्ज नहीं हुई एफ़ाआई आर

जांच में सामने आया कि यह पूरा मामला सुनियोजित फर्जीवाड़े का था। पुलिस को जब तथ्यों में गड़बड़ी की आशंका हुई तो लंबी जांच के बाद कोर्ट से अनुमति लेकर शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मुक्तिधाम की जमीन खुदवाकर अवशेष निकाले गए। अवशेषों को सिम्स की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया गया है, जहां विशेष फोरेंसिक टीम मौत की वास्तविक वजह का पता लगाएगी। साथ ही मृतक का बिसरा भी जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है।इस मामले में अब तक वकील कामता प्रसाद साहू, सिम्स की डॉक्टर प्रियंका सोनी समेत अन्य पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। 

Read More 14 साल का वनवास खत्म: वात्सल्य बिल्डर ने महिला को लगाया था 15 लाख का चूना, अब चला रेरा का डंडा; 30 दिन में 33 लाख लौटाने का आदेश 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
बुराड़ी में सूटकेस से मिला 15 साल की लड़की का शव, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप; प्रेम संबंध के शक में वारदात का दावा