छत्तीसगढ़ में जवानों को मिली बड़ी सफलता : मुठभेड़ में नक्सलियों का स्नाइपर-डिप्टी कमांडर ढेर, 8 लाख का इनामी था सोढ़ी कन्ना

छत्तीसगढ़ में जवानों को मिली बड़ी सफलता : मुठभेड़ में नक्सलियों का स्नाइपर-डिप्टी कमांडर ढेर, 8 लाख का इनामी था सोढ़ी कन्ना

छत्तीसगढ़ में जवानों को मिली बड़ी सफलता : मुठभेड़ में नक्सलियों का स्नाइपर-डिप्टी कमांडर ढेर, 8 लाख का इनामी था सोढ़ी कन्ना

छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर मुठभेड़ में 8 लाख के इनामी नक्सली सोढ़ी कन्ना ढेर। जवानों ने PLGA डिप्टी कमांडर को मार गिराया, हथियार और विस्फोटक बरामद।

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र नेशनल पार्क एरिया में जवानों ने मुठभेड़ में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात नक्सली स्नाइपर-डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना को मार गिराया. ढेर किए गए नक्सली पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था और वह टेकलगुड़ियम क्षेत्र में एक्टिव था. मौके से 303 रायफल, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं नक्सल संबंधी अन्य सामान भी बरामद किया गया. 

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादी कैडर की गतिविधियों की विश्वसनीय सूचना के आधार पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ, कोबरा 202, कोबरा 210 एवं सीआरपीएफ यंग प्लाटून की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया. तेलंगाना राज्य समिति, नेपाए, पीजीएलए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) बटालियन नंबर 1 और नक्सलियों की नेशनल पार्क क्षेत्र में मौजूदगी की सूचना मिली. संयुक्त बलों ने 4 जुलाई को माओवादी उपस्थिति की पुष्टि के बाद अभियान शुरू किया.CG-Naxal-Encounter

एंटी नक्सल ऑपरेशन 4 जुलाई से शुरू हुआ, इस दौरान पुलिस बल और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ होती रही. मुठभेड़ में क्षेत्र की तलाशी के दौरान मुठभेड़ स्थल से एक सशस्त्र वर्दीधारी माओवादी का शव बरामद हुआ. जिसकी पहचान सोढ़ी कन्ना के रूप में हुई है, जो PLGA बटालियन नंबर 01 की कंपनी नंबर 02 का डिप्टी कमांडर था. उस पर सरकार ने 8 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था. वहीं एक 303 रायफल, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और नक्सल संबंधी अन्य सामान भी बरामद किया गया.

Read More व्हाट्सएप चैट ने मचाया हड़कंप, शॉक्ड सचिव ने मातहतों को हड़काया!  

नेशनल पार्क एरिया में ढेर नक्सली सोढ़ी कन्ना टेकलगुड़ियम क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों, धरमारम कैंप पर हमले समेत कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है. वह सीसीएम माड़वी हिडमा का सहयोगी था और बटालियन में स्नाइपर के रूप में कार्यरत था. नेशनल पार्क क्षेत्र की मुठभेड़ में जवानों ने नक्सलियों के डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना को ढेर कर बड़ी सफलता हासिल की. सर्च के दौरान मौके से  1 नग 303 रायफल और 5 जिंदा कारतूस, एके-47 का मैग्जीन और 59 नग जीवित राउंड, माओवादी वर्दी, कोडेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, डेटोनेटर, नक्सली पिट्ठू, नक्सली साहित्य, रेडियो एयर अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुआ है. 

Read More कानून व्यवस्था पर चलती चाकू: प्रदेश में अब हर छोटे-मोटे विवाद का फैसला थाने में नहीं, सड़क पर....

बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. ने बताया कि “वर्ष 2024 में प्राप्त निर्णायक सफलताओं को आगे बढ़ाते हुए, वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग में प्रतिबंधित एवं गैरकानूनी सीपीआई (माओवादी) संगठन के विरुद्ध सुरक्षा बलों द्वारा सघन, रणनीतिक एवं निरंतर अभियान संचालित किए जा रहे हैं. बीते 18 महीनों (2024–25) में अब तक 415 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किए जा चुके हैं. यह आंकड़ा सुरक्षा बलों की कुशल योजना, साहसिक कार्रवाई और जनसमर्थन का स्पष्ट प्रमाण है.”WhatsApp-Image-2025-07-07-at-1.58.38-PM

उन्होंने कहा कि “विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि भीषण वर्षा और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले मानसून के इस चुनौतीपूर्ण दौर में भी सुरक्षा बलों की सक्रियता, सतर्कता और समर्पण में कोई कमी नहीं आई है. फिसलन भरे जंगल पहाड़ी रास्तों और लगातार बदलते मौसम के बीच भी DRG, STF, CoBRA, CRPF, BSF, ITBP, CAF, Bastar Fighters सहित समस्त बल मजबूत मनोयोग से मिशन को अंजाम दे रहे हैं.”

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे