बाल श्रम निषेध दिवस पर शर्मनाक घटना: जशपुर में नाबालिग को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया...

बाल श्रम निषेध दिवस पर जशपुर में बाल अधिकारों का घिनौना उल्लंघन, नाबालिग को पेड़ से बांधकर पीटा गय

बाल श्रम निषेध दिवस पर शर्मनाक घटना: जशपुर में नाबालिग को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया...
जशपुर: बिना सबूत के नाबालिग पर अत्याचार, किसान ने किया बाल अधिकारों का उल्लंघन

जशपुर/ पूरे देश में बाल श्रम निषेध दिवस मनाए जाने के बीच छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक और गंभीर घटना सामने आई है। लाखझर गांव में एक किसान ने खेत में हुए नुकसान और पुआल जलाने के आरोप में बिना किसी ठोस साक्ष्य के एक नाबालिग बच्चे को दिनदहाड़े पेड़ से बांधकर डंडों से बेरहमी से पीटा।

किसान करमु राम ने बच्चे को दोषी मानते हुए उसे घंटों तक पेड़ से बांधकर गंभीर रूप से घायल किया। इस अमानवीय कृत्य की तस्वीर उसने पंचायत विकास समिति नामक व्हाट्सएप समूह में भी साझा कर दी। जब बच्चे के परिवार को इस घटना की जानकारी मिली, तो वे मौके पर पहुंचे और बच्चे को छुड़ाया। आरोपी ने नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया। घायल बच्चे का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

यह घटना ग्रामीण इलाकों में बाल अधिकारों और कानूनी सुरक्षा की कमी को उजागर करती है। बाल संरक्षण अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता इसे मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए चिंता जताई हैं और ऐसे मामलों में कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Read More केशकाल बायपास की 'अंधेरगर्दी': अफसरों की एक चूक से कट गए 8,159 पेड़, अब सही अलाइनमेंट के नाम पर 6 हजार और पेड़ों की बलि!

Latest News

कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'
बुलंदशहर में मंच से खुलेआम धमकी! BJP नेता बोले- TMC सांसद सायोनी घोष का सिर लाओ, 1 करोड़ पाओ
तमिलनाडु की सियासत में नया संग्राम: DMK नेता का दावा- 6 महीने में गिर जाएगी विजय सरकार, स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी
SBI ने खोला खजाना! रिटायर्ड बैंक अफसरों के लिए 821 पदों पर बंपर भर्ती, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा भारी! UP पुलिस का बड़ा एक्शन, हापुड़ में सोशल मीडिया स्टार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट
NEET पेपर लीक की आग अब घरों तक पहुंची: CBI के रडार पर अभिभावक, नांदेड़-लातूर में ताबड़तोड़ छापेमारी
‘जेल अपवाद, जमानत अधिकार’ : उमर खालिद केस पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, UAPA मामलों में भी आज़ादी को बताया सर्वोपरि