पत्रकारिता की आड़ में वसूली: भयादोहन कर व्यवसायी से मांग रहे थे 2 लाख, मामला दर्ज

पत्रकारिता की आड़ में वसूली: भयादोहन कर व्यवसायी से मांग रहे थे 2 लाख, मामला दर्ज

बिलासपुर। शहर में पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिविल लाइन पुलिस ने दो कथित पत्रकारों, शादाब खान और एसएम जफर आगा, के खिलाफ एक व्यवसायी से दो लाख रुपये मांगने के आरोप में भयादोहन का केस दर्ज किया है। इन दोनों पर व्यवसायी सौरभ पांडे की छवि खराब करने के लिए फर्जी खबरें छापने और फिर खबर न चलाने के एवज में पैसे मांगने का आरोप है।

क्या है पूरा मामला?

फैज नगर निवासी शादाब खान और सरकंडा निवासी एसएम जफर आगा दोनों जमीन का कारोबार भी करते हैं और एक दैनिक अखबार से पत्रकारिता से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। पीड़ित व्यवसायी सौरभ पांडे ने पुलिस को बताया कि इन दोनों ने उनके खिलाफ झूठी खबरें प्रकाशित कर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया। जब सौरभ ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने खबर आगे न छापने के बदले उनसे दो लाख रुपये की मांग की।

Read More 6 लीटर शराब जब्ती मामले में हिरासत में मौत: सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई को, 25 लाख मुआवजे का आदेश

पुलिस की कार्रवाई

Read More CGMSC आयुर्वेदिक दवा खरीदी: नए टेंडर के बीच चुनिंदा कंपनियों का पुराना करार बढ़ाने की तैयारी, एमडी बोले- ऐसी कोई योजना नहीं

मामले की गंभीरता को देखते हुए सौरभ पांडे ने एसएसपी से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इसके बाद सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज की गई। टीआई सिविल लाइन एसआर साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों शादाब और जफर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384 (भयादोहन) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

प्रेस क्लब तक पहुंची बात

यह पहला मौका नहीं है जब बिलासपुर में इस तरह का मामला सामने आया है। पहले भी सिविल लाइन पुलिस ने चार पत्रकारों के खिलाफ भयादोहन का मामला दर्ज किया था, जिसके बाद बिलासपुर प्रेस क्लब ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। अब दो और पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद आरोपी प्रेस क्लब तक दौड़ लगा रहे हैं। देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और पत्रकारिता की आड़ में चल रहे ऐसे गोरखधंधों पर कब लगाम लगेगी।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
बुराड़ी में सूटकेस से मिला 15 साल की लड़की का शव, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप; प्रेम संबंध के शक में वारदात का दावा
समुद्र में गायब हुई 8 मछुआरों की नाव, 13 अगस्त को लौटना था लेकिन नहीं आई वापस; GPS-फोन बंद, Coast Guard ने शुरू की तलाश
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा मोड़! SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय-अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपियों पर जांच आगे
24 दिन का आंदोलन रंग लाया! JSSC-CGL रद्द, TDPL की परीक्षाएं भी सवालों के घेरे में; अब 2014 से खुलेगी भर्ती घोटालों की फाइल