26 करोड़ की टैक्स चोरी में बड़ा खुलासा, रायपुर जीएसटी टीम ने कारोबारी अमन अग्रवाल को किया गिरफ्तार

2023 से 2025 तक चल रही थी टैक्स हेराफेरी, अब गिरफ्तारी के बाद खुल सकती हैं और परतें

26 करोड़ की टैक्स चोरी में बड़ा खुलासा, रायपुर जीएसटी टीम ने कारोबारी अमन अग्रवाल को किया गिरफ्तार
GST का बड़ा एक्शन: रायपुर के लोहा व्यापारी की गिरफ्तारी

रायपुर / राजधानी रायपुर में टैक्स चोरी के एक बड़े मामले में स्टेट जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 26 करोड़ रुपए के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) घोटाले का आरोप है, जिसे उसने फर्जी फर्मों के जरिए अंजाम दिया।

अमन अग्रवाल ने वर्ष 2023 से 2025 के बीच हुसैनी इंटरप्राइजेज, धन लक्ष्मी इंटरप्राइजेज, महावीर इंटरप्राइजेज, यूनिक इंटरप्राइजेज, अंसारी ट्रेडर्स, विनायक वेंचर्स, ललित ट्रेडलिंक और अगस्त्या इंटरप्राइजेज के नाम से फर्जी फर्म तैयार की और इनसे करीब 144 करोड़ रुपये की बोगस खरीदी दर्शाई। इन खरीदियों के आधार पर उसने इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया और अन्य जिलों के व्यापारियों को टैक्स पास-ऑन कर करीब 26 करोड़ रुपए का टैक्स लाभ प्राप्त किया।

जांच में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह सामने आया है कि अमन अग्रवाल ने ऐसे लोगों के नाम पर भी फर्जी फर्म बनाई, जिनकी मृत्यु वर्ष 2010 में हो चुकी थी, लेकिन उनके नाम पर 2013 और 2015 में खरीदी दिखाई गई। इस तरह से वह वर्षों तक कर चोरी का खेल खेलता रहा और शासन को भारी नुकसान पहुंचाता रहा।

Read More कोर्ट के आदेश के बाद साफ हुई तस्वीर: आपसी समझौता के बाद 420 का अभियुक्त दोषमुक्त

यह छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी द्वारा की गई पहली गिरफ्तारी है, जो जीएसटी प्रशासन की गंभीरता को दर्शाती है। फिलहाल आरोपी अमन अग्रवाल को हिरासत में लिया गया है और आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Read More क्रेशर मिल में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो चोर और चोरी का माल खरीदने वाली कबाड़ीन गिरफ्तार

इस फर्जीवाड़े के चलते शासन को करीब 26 करोड़ रुपये का टैक्स नुकसान हुआ है। अब जीएसटी टीम अन्य संदिग्ध व्यापारियों की भी जांच में जुट गई है। और इस घोटाले में और भी बड़े नामों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध