RAIPUR BREAKING: राजधानी में ड्रग्स का बड़ा खुलासा, 41 लाख की हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

RAIPUR BREAKING: राजधानी में ड्रग्स का बड़ा खुलासा, 41 लाख की हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

रायपुर में ड्रग्स तस्करी का बड़ा खुलासा, कमल विहार कॉलोनी से 41 लाख की हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई।

रायपुर: RAIPUR BREAKING: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क तेजी से फैलता जा रहा है। आज रायपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 412 ग्राम हेरोइन (डोडा चिट्ठा) के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जब्त नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 41 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
इस कार्रवाई को टिकरापारा थाना पुलिस ने अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपियों में एक युवक पंजाब से है, जबकि दो आरोपी राजनांदगांव जिले के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम- लवजीत सिंह उर्फ बंटी – निवासी पंजाब, सुवित श्रीवास्तव – निवासी राजनांदगांव और अश्वन चंद्रवंशी – निवासी राजनांदगांव है। 

कमल विहार कॉलोनी में चल रहा था नशे का गोरखधंधा
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजधानी रायपुर के कमल-विहार कॉलोनी स्थित एक मकान में रहकर ड्रग्स का काला कारोबार चला रहे थे। पुलिस ने मौके से एक क्रेटा कार भी जब्त की है, जिसका उपयोग तस्करी में किया जा रहा था। पुलिस को शक है कि यह गिरोह पंजाब, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों से नशीले पदार्थों की तस्करी करता था और रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के युवाओं को इसका शिकार बना रहा था। इस मामले में अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच की जा रही है। टिकरापारा थाना पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Read More दिल्ली में दिनदहाड़े 45 लाख की लूट: कलेक्शन एजेंट के कर्मचारी को घेरकर बदमाशों ने छीना कैश बैग

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला भारत का दूसरा LPG टैंकर ‘नंदा देवी’, 46 हजार टन गैस लेकर भारत की ओर

राज्य

होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला भारत का दूसरा LPG टैंकर ‘नंदा देवी’, 46 हजार टन गैस लेकर भारत की ओर होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला भारत का दूसरा LPG टैंकर ‘नंदा देवी’, 46 हजार टन गैस लेकर भारत की ओर
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रणनीतिक रूप...
सिंगरौली के अडानी पावर प्लांट में फिर हादसा: ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, गुस्साए श्रमिकों ने की तोड़फोड़
पुलिस लाइन में फूड प्वाइजनिंग का मामला: 100 से ज्यादा जवान बीमार, अस्पताल में मचा हड़कंप
अलविदा जुमे की नमाज पर यूपी में हाई अलर्ट: ड्रोन से निगरानी, कमांडो और PAC तैनात, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
दूध बेचने के लिए अब लाइसेंस अनिवार्य: मिलावट पर लगाम के लिए FSSAI की सख्ती, बिना रजिस्ट्रेशन कारोबार पर होगी कार्रवाई