दिल्ली में दिनदहाड़े 45 लाख की लूट: कलेक्शन एजेंट के कर्मचारी को घेरकर बदमाशों ने छीना कैश बैग

दिल्ली में दिनदहाड़े 45 लाख की लूट: कलेक्शन एजेंट के कर्मचारी को घेरकर बदमाशों ने छीना कैश बैग

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है, जहां चार बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट कंपनी के कर्मचारी से करीब 45 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित की पहचान अविनाश के रूप में हुई है, जो एक कलेक्शन एजेंट कंपनी में काम करता है। वह अलग-अलग स्थानों से एकत्र की गई नकदी को बैंक में जमा कराने के लिए स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान जब वह वजीराबाद रोड स्थित एक्सिस बैंक के पास पहुंचा, तभी घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने उसे घेर लिया।

घेरकर छीना कैश से भरा बैग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने कुछ ही सेकंड में वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने अविनाश से नकदी से भरा बैग छीना और तुरंत वहां से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

Read More सीएम हेल्पलाइन का खेल: खुद की शिकायत की जांच खुद ही कर रहे अफसर, प्रार्थी को हेल्पलाइन से कॉल आया,क्या आप संतुष्ट है, इधर साहब का 42 लाख का फर्जी मेडिकल बिल पास; अंबिकापुर में 80 लाख का बंगला 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज
घटना की सूचना मिलते ही खजूरी खास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Read More बिलासपुर हिंसा: फरार आरोपी सोहेल खान ने किया सरेंडर, कहा- ‘मुझे झूठे केस में फंसाया जा रहा’, पुलिस ने शुरू की पूछताछ

दिनदहाड़े वारदात से इलाके में दहशत
भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना ने स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना
Bomb Threat: अहमदाबाद-सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; खाली कराए गए परिसर
महानदी में मलबा डंपिंग पर बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट की सख्ती के बाद निस्दा के सभी खनन पट्टे रद्द
Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें
एक कार, तीन बड़े चेहरे और बंद कमरे की बातचीत… युवा कांग्रेस चुनाव में क्या पक रही है सियासी खिचड़ी?
हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस
झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार
खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार