रायपुर AIIMS के डॉक्टर से 46 लाख की ठगी, मैट्रिमोनियल साइट पर हुई दोस्ती, अस्पताल खोलने का सपना दिखाकर महिला ने लगाया चूना

रायपुर AIIMS के डॉक्टर से 46 लाख की ठगी, मैट्रिमोनियल साइट पर हुई दोस्ती, अस्पताल खोलने का सपना दिखाकर महिला ने लगाया चूना

रायपुर/ रायपुर एम्स के एक डॉक्टर के साथ ऑनलाइन मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से 46 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। डॉक्टर और एक महिला के बीच शादी की बातचीत चल रही थी। इसी बातचीत के दौरान महिला ने डॉक्टर को भविष्य में मिलकर अस्पताल खोलने का सपना दिखाया और उसे एक फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में निवेश करने के लिए तैयार कर लिया।

यह मामला रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र का है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉक्टर राहुल कुमार रोहित ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि वह जैनम प्लेनेट, टाटीबंध का निवासी है और एम्स अस्पताल में पदस्थ है। लगभग दो महीने पहले उसकी पहचान एक मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से राधिका मुखर्जी नाम की महिला से हुई थी। दोनों के बीच वॉट्सऐप कॉल और मैसेज के जरिए लगातार बातचीत हो रही थी और शादी को लेकर चर्चाएं भी शुरू हो चुकी थीं।

बातचीत के दौरान महिला ने डॉक्टर को बताया कि वह भविष्य में गुजरात के अहमदाबाद में मिलकर एक निजी अस्पताल खोलना चाहती है और इसके लिए दोनों को मिलकर निवेश करना होगा। इसी बहाने महिला ने डॉक्टर को 'फॉरेक्स प्लस 500 ग्लोबल सीएस' नामक एक फर्जी ट्रेडिंग साइट में पैसे लगाने को कहा।

Read More दुर्ग में खौफनाक कांड: कॉन्स्टेबल की पत्नी पर 18 और मासूम बेटे पर 14 वार, घर में घुसकर महिला ने मचाया कत्लेआम

डॉक्टर ने शुरुआत में मना किया, लेकिन महिला के बार-बार दबाव बनाने और अस्पताल खोलने के सपने दिखाने के चलते वह झांसे में आ गया। डॉक्टर राहुल ने 30 लाख रुपये का बैंक लोन लिया और करीब 16 लाख रुपये अन्य स्रोतों से जुटाए। इसके बाद 3 अप्रैल 2025 से 14 मई 2025 के बीच 17 बार में विभिन्न खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। इन ट्रांजैक्शनों की राशि 50 हजार रुपये से लेकर 9 लाख रुपये तक थी।

Read More रायपुर में सनसनी: पूर्व विधायक के बेटे ने कमरे में लगाई फांसी, पारिवारिक तनाव की आशंका

महिला द्वारा बताए गए ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश के बाद साइट में उसे लगभग 1 करोड़ रुपये का लाभ दिखाया गया। लेकिन जब डॉक्टर ने उस लाभ की राशि निकालने का प्रयास किया, तो वह असफल रहा। इस पर उसे ठगी का शक हुआ। जब उसने महिला से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन स्विच ऑफ मिला, हालांकि उसका वॉट्सऐप अब भी सक्रिय है।

डॉ. राहुल की शिकायत पर आमानाका थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रायपुर एएसपी दौलत राम पोर्ते ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

उज्बेकिस्तान की युवतियों को अवैध हिरासत में रखने का आरोप: हाईकोर्ट का कड़ा रुख, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी उज्बेकिस्तान की युवतियों को अवैध हिरासत में रखने का आरोप: हाईकोर्ट का कड़ा रुख, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: हाईकोर्ट से आरोपियों को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में ही चलेगा ट्रायल; जान के खतरे की दलील खारिज
सिंचाई विभाग में बड़ा खेल: 54 हजार की रिश्वत में जेल की हवा खा चुके मक्सी कुजूर को ENC बनाने ताबूत में विभाग ने ठोकी एक और कील 
NJV EXCLUSIVE | छत्‍तीसगढ़ में ईडी की सबसे बड़ी स्ट्राइक 17 किलो सोने की चमक के बीच याद आया पुराना दर्द भारतमाला घोटाले में सस्पेंड पटवारी की वो सुसाइड फाइल फिर चर्चा में
NJV EXCLUSIVE | बस्तर में कोसारटेड़ा घोटाला': 42 लाख के मेडिकल घोटाले वाले दागी इंजीनियर ने डैम पर शुरू किया 'प्राइवेट टोल नाका', 4 करोड़ के रिसॉर्ट का भी खेला!
Budh Shani Yog Brings Luck to 4 Zodiacs: द्विद्वादश योग 8 मई को लेकर आएगा सौभाग्य, वृषभ, मिथुन सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
World Bank की बड़ी भविष्यवाणी: 2026 में सोना बनाएगा रिकॉर्ड, 2027 में आ सकती है तेज गिरावट
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत, संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्तियों पर यथास्थिति बरकरार
कोलकाता-पुणे फ्लाइट में इमरजेंसी, रायपुर में उतरा विमान, महिला की तबीयत बिगड़ने पर लिया त्वरित फैसला, इलाज के बाद उड़ान फिर रवाना
ED रेड अपडेट : दुर्ग-बिलासपुर में कारोबारियों पर दबिश, 12 जिले के कलेक्टर घेरे में
रायपुर में चिट्टा तस्करी पर बड़ा प्रहार: 3.60 लाख की हेरोइन जब्त, थार और मोबाइल बरामद, पूछताछ के बाद 2 और आरोपी गिरफ्तार