रायगढ़ में देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश: पॉश कॉलोनी के किराए के मकान में चल रहा था अवैध धंधा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

रायगढ़ में देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश: पॉश कॉलोनी के किराए के मकान में चल रहा था अवैध धंधा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शहर की पॉश कॉलोनी केलो विहार में किराए के मकान की आड़ में संचालित इस अवैध धंधे पर पुलिस ने छापा मारकर 3 महिलाओं समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

किराए के मकान की आड़ में चल रहा था संगठित अपराध
पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि केलो विहार इलाके के एक मकान में बाहरी महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में चक्रधरनगर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान मकान से कई आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए गए, जो देह व्यापार के संचालन की ओर इशारा करते हैं।image-61

पीटा एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने मौके से दो मुख्य संचालकों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने किराए के मकान में इस अवैध गतिविधि का नेटवर्क खड़ा किया था। थाना चक्रधरनगर में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम – PITA Act की धारा 3, 4 और 5 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।WhatsApp-Image-2026-02-02-at-1.12.57-PM-1-1536x1152

Read More पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक

नेटवर्क विस्तार की जांच जारी
पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य संपर्कों, ग्राहकों और संभावित सप्लाई चैन की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है और इस तरह के अपराधों पर लगातार सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More कन्हार बांध के विस्थापन फंड में 18 करोड़ की गड़बड़ी , क्या कार्यपालन अभियंताओं और लेखाधिकारियों पर गिरेगी गाज 

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध के विस्थापन फंड में 18 करोड़ की गड़बड़ी , क्या कार्यपालन अभियंताओं और लेखाधिकारियों पर गिरेगी गाज 
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO