राजधानी रायपुर में 100 से ज्यादा स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, दर्जनों से पूछताछ, आपत्तिजनक सामग्री जब्त

राजधानी रायपुर में 100 से ज्यादा स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, दर्जनों से पूछताछ, आपत्तिजनक सामग्री जब्त

रायपुर/ राजधानी रायपुर में एक साथ सवा सौ से अधिक स्पा सेंटरों पर पुलिस की टीमों ने अचानक छापेमारी की। शहर के अलग-अलग इलाकों में चल रहे इन सेंटरों की गहन जांच की गई। छापे की कार्रवाई महिला पुलिस बल, एएसपी और सीएसपी रैंक के अफसरों की मौजूदगी में की गई। पुलिस ने प्रत्येक स्पा सेंटर पर जाकर स्टाफ से पूछताछ की, दस्तावेजों की जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

जांच के दौरान कुछ स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक सामग्री मिलने की पुष्टि हुई है, जिसे जब्त कर लिया गया है। वहीं, करीब डेढ़ दर्जन स्पा सेंटरों के प्रबंधकों और कर्मचारियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। देर रात तक उनसे पूछताछ की जाती रही, हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी की भनक पहले ही कई स्पा सेंटरों तक पहुंच गई थी, जिससे वे सतर्क हो गए थे। पुलिस को किसी बड़े रैकेट या अवैध गतिविधि के सबूत हाथ नहीं लगे, जिससे छापेमारी अपेक्षित रूप से सफल नहीं रही।

Read More सर्पदंश घोटाला: फाइलों में सांप और सिस्टम में सपेरे; 2 सिपाही और 3 बाबू अंदर, 'साहबों' की तलाश जारी

पुलिस सूत्रों का दावा है कि यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों की फटकार के बाद की गई। दरअसल, शिकायतें मिल रही थीं कि स्पा सेंटरों से टीआई, सीएसपी और एएसपी स्तर के अधिकारी नियमित तौर पर वसूली कर रहे हैं। आरोप यह भी है कि वसूली का हिस्सा क्राइम ब्रांच तक भी पहुंचता है। इसी सिलसिले में उच्च अधिकारियों ने सख्त रवैया अपनाते हुए तत्काल छापेमारी के निर्देश दिए।

Read More 5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, प्रार्थी ने थाने पहुँचकर खुद बताई सच्चाई

 

 

Latest News

बिलासपुर पुलिस की स्मार्ट बीट व्यवस्था शुरू: हाईटेक बाइक पर 48 बीट प्रभारी करेंगे 24 घंटे गश्त बिलासपुर पुलिस की स्मार्ट बीट व्यवस्था शुरू: हाईटेक बाइक पर 48 बीट प्रभारी करेंगे 24 घंटे गश्त
पेपर लीक पर रायपुर में फूटा छात्रों का गुस्सा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मांगा इस्तीफा, कहा- दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
कागजों में सिमटी 'स्पॉन्सरशिप योजना' ......चार साल में सिर्फ 14.47% जरूरतमंद बच्चों हुए लाभांवित
छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर 3,200 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, सबसे बड़े डिफॉल्टर बने नगरीय निकाय
5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, प्रार्थी ने थाने पहुँचकर खुद बताई सच्चाई
सरगुजा में गौ तस्करी का बड़ा खुलासा: 48 घंटे में दो वाहन जब्त, 11 गौवंश बरामद; दो की दर्दनाक मौत
SECR जांच रिपोर्ट में खुलासा : बिलासपुर में तकनीकी खामी, तो नैला में लापरवाही से हादसा
बिहार बंद के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में; पटना में हाई-वोल्टेज ड्रामा
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: काले-पीले दलालों की भूमिका अहम, कोटा की बजाय रतनपुर में हुए फर्जी पोस्टमार्टम ....
सुविधाओं के नाम पर ठेंगा: 243 कॉलोनियों और नए इलाकों से 21 करोड़ की वसूली, फिर भी बदहाल हैं सड़कें और नालियां
आषाढ़ की कु ------ जैसी हालत हुई गोदी मीडिया की