मुंगेली जनपद में हड़कंप: महिला उप-अभियंता ने की खुदकुशी की कोशिश उच्च अधिकारियों पर लगाया प्रताड़ना का गंभीर आरोप 

मुंगेली। जनपद पंचायत मुंगेली में पदस्थ उप-अभियंता सोनल जैन ने विभागीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया है।जिसके बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। सोनल जैन ने जिला पंचायत के प्रभारी अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, जनपद पंचायत सीईओ राकेश साहू समेत कुछ अन्य अधिकारियों पर उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और काम के लिए अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। यह सनसनीखेज खुलासा तब हुआ, जब मानसिक तनाव से परेशान सोनल जैन ने अत्यधिक भावुक कदम उठाने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फाइलें रोकने और दबाव बनाने का आरोप

उप-अभियंता सोनल जैन के आरोपों के सामने आने के बाद जनपद कार्यालय में माहौल गरमा गया है। सूत्रों के अनुसार, सोनल जैन पिछले कई महीनों से दफ्तर के माहौल से बहुत असहज थीं। उन्होंने आरोप लगाया है कि अधिकारी जानबूझकर उनकी फाइलों को रोकते थे और उन पर अनावश्यक आपत्तियाँ लगाते थे। उनका कहना है कि बैठकों में भी ऐसे सवाल किए जाते थे, जिनका मकसद केवल उन पर दबाव बनाना होता था। सूत्रों ने बताया कि कार्यस्थल पर लगातार बढ़ते तनाव के चलते सोनल जैन खुद को मानसिक रूप से थकी हुई महसूस कर रही थीं। उन्होंने एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने साथ हो रहे इस व्यवहार के लिए कई अधिकारियों के नाम का उल्लेख किया है।

Read More जल संसाधन विभाग में महाघोटाला: ई-इन-सी ने पोर्टल में जाली एंट्री कर चहेते ठेकेदार पर लुटाए 14 करोड़, वित्त विभाग को भी दिया धोखा

कर्मचारी परेशान , निष्पक्ष जांच की मांग

Read More Raipur Drug : कॉल पर ऑर्डर, डेड-ड्रॉप से सप्लाई! रायपुर में ड्रग्स गैंग का खुलासा, देखे वीडियो...

सोनल जैन के इस आरोप के बाद जनपद कार्यालय का अंदरूनी विवाद सबके सामने आ गया है। कर्मचारियों का एक धड़ा दबी जुबान से इस बात को स्वीकार कर रहा है कि पिछले कुछ दिनों से कुछ ठीक नहीं चल रहा है।  मामला सामने के बाद कर्मचारियों ने एकमत होकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि किसी भी कर्मचारी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना गलत है उन्होंने दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की है। 

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

छठ घाट में कल  से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, 108 कुण्डीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ भी होगा

राज्य

जामताड़ा के पास ट्रेन में धुएं से दहशत: जयनगर-पुरी एक्सप्रेस में अफवाह से मची भगदड़, यात्री सुरक्षित जामताड़ा के पास ट्रेन में धुएं से दहशत: जयनगर-पुरी एक्सप्रेस में अफवाह से मची भगदड़, यात्री सुरक्षित
जामताड़ा: झारखंड के Jamtara के पास आज दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जयनगर-पुरी एक्सप्रेस की एक बोगी से...
जम्मू-कश्मीर में मौसम का कहर: NH-44 पर भूस्खलन से हाईवे बंद, चट्टानें गिरने से सैकड़ों वाहन फंसे
Bihar Breaking: पुलिस हिरासत में युवक की मौत से भड़का गुस्सा, भीड़ ने हाईवे जाम कर पुलिस पर किया हमला
नांदेड़ में आधी रात खूनी गैंगवार: मॉल के पास दो गुटों में धारदार हथियारों से हमला, अस्पताल तक पीछा कर तीसरे की भी हत्या
हिमाचल में दर्दनाक हादसा: सिरमौर में कार खाई में गिरी, 2 की मौके पर मौत, एक गंभीर