CSMCL में 115 करोड़ का ‘ओवरटाइम घोटाला’ बेनकाब: कागजों में चली एक्स्ट्रा शिफ्ट, कर्मचारियों को नहीं मिला पैसा, गिरफ्तारी के बाद खुल सकते हैं कई बड़े नाम

CSMCL में 115 करोड़ का ‘ओवरटाइम घोटाला’ बेनकाब: कागजों में चली एक्स्ट्रा शिफ्ट, कर्मचारियों को नहीं मिला पैसा, गिरफ्तारी के बाद खुल सकते हैं कई बड़े नाम

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले के बाद अब छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) में 115 करोड़ रुपये के कथित ओवरटाइम घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा और एंटी करप्शन ब्यूरो की संयुक्त कार्रवाई में मैनपावर एजेंसी से जुड़े दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि शराब दुकानों में कागजों पर अतिरिक्त शिफ्ट दिखाकर करोड़ों का भुगतान निकाला गया, जबकि वास्तविक कर्मचारियों तक यह राशि कभी पहुंची ही नहीं।

जांच एजेंसियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में ईगल हंटर सॉल्यूशन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर अभिषेक कुमार सिंह और अकाउंटेंट तिजऊ राम निर्मलकर शामिल हैं, जिन्हें अदालत ने रिमांड पर भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 2019-20 से 2023-24 के बीच ओवरटाइम के नाम पर स्वीकृत राशि को फर्जी दस्तावेजों के जरिए निकाला गया और इसे एजेंसियों व कथित रूप से कुछ अधिकारियों के बीच बांट दिया गया। इस पूरे खेल में कर्मचारियों को सामने रखकर उनके नाम पर भुगतान दिखाया गया, लेकिन उन्हें वास्तविक लाभ नहीं मिला।acb_1776700639

मामले की कड़ियां तब जुड़ीं जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 29 नवंबर 2023 को रायपुर में छापेमारी के दौरान नकदी बरामद की। जांच में यह रकम कथित तौर पर कर्मचारियों के ओवरटाइम भुगतान से जुड़ी पाई गई, जिसके बाद ACB-EOW ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया। एजेंसियां अब बैंक ट्रांजैक्शन, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच कर रही हैं।

Read More मनमानी , निलंबन की कार्यवाही लंबित मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी अधिकारी का हो गया प्रमोशन* 

जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस घोटाले के तार कुछ प्रभावशाली लोगों और कारोबारी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। फिलहाल, पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। इस कार्रवाई ने राज्य में सरकारी तंत्र और एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More सालभर बाद खुला ‘हादसे’ का राज! पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, पिकअप से कुचलवाने के लिए दी 1 लाख की सुपारी

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
त्योहारों से पहले सीपत पुलिस का शिकंजा, आर्म्स एक्ट में तीन बदमाशों पर कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी भी पकड़े गए
हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, 8 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम मौका
महिला ओबीसी कोटे में पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाई कोर्ट ने 3 लाख मुआवजे का दिया आदेश
हाई कोर्ट का अहम फैसला: वरिष्ठता विज्ञापन से नहीं, नियुक्ति की तारीख से होगी तय
डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल
हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें, सरकार ने जारी किए निर्देश
Satyendar Jain Bail: सत्येंद्र जैन को DJB केस में कोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार मामले में मिली जमानत
Tibet Earthquake: बाढ़ की तबाही के बाद तिब्बत फिर हिला, 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहशत; 10 KM नीचे था केंद्र
Delhi Gangwar: ‘समझौते’ के बहाने दिल्ली बुलाया, किराए के मकान में रची हत्या की साजिश; गुड्डू बादशाह मर्डर में 8 गिरफ्तार
NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं