रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान: एक हफ्ते में 154 अपराधी भेजे गए जेल, वारंटी और संदिग्धों पर कड़ी कार्रवाई

रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान: एक हफ्ते में 154 अपराधी भेजे गए जेल, वारंटी और संदिग्धों पर कड़ी कार्रवाई

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। मध्य जोन पुलिस द्वारा पिछले एक सप्ताह के दौरान फरार वारंटियों, आदतन अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल 154 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराधियों में पुलिस का भय कायम रखने के उद्देश्य से चलाया गया।

डीसीपी के नेतृत्व में चला अभियान
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) उमेश गुप्ता के निर्देशन में मध्य जोन के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने न्यायालय से जारी लंबित वारंटों का निष्पादन किया और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर भी कार्रवाई की।image-2026-06-02t212533827_1780415866

कार्रवाई के तहत 61 स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया। वहीं 93 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।image-2026-06-02t212510563_1780415891

Read More Janjgir-Champa News: रिहायशी इलाके में छिपाकर रखे थे लाखों के पटाखे, पुलिस ने 8.56 लाख का माल किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कई थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई
पुलिस ने मध्य जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ अभियान चलाया। आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक कार्रवाई गंज और तेलीबांधा थाना क्षेत्र में की गई।

Read More सूडा के नोटिस में बड़ा खुलासा: 40 नगरीय निकायों में 400 करोड़ के विकास कार्य सिर्फ फाइलों में, 2018 से चल रही कागजी खानापूर्ति; पोर्टल पर भी फर्जीवाड़ा

थाना-वार कार्रवाई इस प्रकार रही-

  • कोतवाली थाना : 19 कार्रवाई
  • गोलबाजार थाना : 18 कार्रवाई
  • मौदहापारा थाना : 10 कार्रवाई
  • गंज थाना : 36 कार्रवाई
  • सिविल लाइन थाना : 25 कार्रवाई
  • तेलीबांधा थाना : 34 कार्रवाई
  • देवेंद्र नगर थाना : 12 कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।image-2026-06-02t212625697_1780415876

अपराधियों को चेतावनी
डीसीपी उमेश गुप्ता ने कहा कि शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। पुलिस लगातार ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि रायपुर में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले समय में भी विशेष अभियान जारी रहेंगे और अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जाएगा।

Latest News

पॉक्सो केस में जेल गई महिला की 2 दिन बाद मौत, जमानत मिली पर नहीं लौट सकी घर, पति को कोर्ट के आदेश पर मिली रिहाई पॉक्सो केस में जेल गई महिला की 2 दिन बाद मौत, जमानत मिली पर नहीं लौट सकी घर, पति को कोर्ट के आदेश पर मिली रिहाई
फर्जी बिलिंग से करोड़ों के लेन-देन तक! खैर लकड़ी तस्करी नेटवर्क पर महासमुंद पुलिस का शिकंजा, ₹1.70 करोड़ जब्त
मोहन भागवत के दौरे से छत्तीसगढ़ संघ में हलचल तेज, दो प्रांतों के गठन पर हो सकता है फैसला
वेतन के बिना त्योहार की तैयारी कैसे करें? कोरिया में नगरपालिका कर्मचारियों का आक्रोश, काम बंद कर धरने पर बैठे
कोंडागांव में मौतों का सिलसिला! 48 घंटे में 8 लोगों की गई जान, सड़क हादसों से लेकर तेंदुए के हमले तक मचा हड़कंप
Tesla Roadster: हवा में कलाबाजी करती दिखी कार, रॉकेट थ्रस्टर से लेकर कीमत तक जानें पूरी डिटेल
जमीन मिली, भवन नहीं बना, CAT की स्थायी बेंच पर हाई कोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य से मांगा जवाब
नौकरी का झांसा, तोमर का रिश्तेदार होने का दावा और ₹1.5 लाख की मांग! भोपाल में ठगी के आरोप से मचा हड़कंप
Cockroach Effigy in Ramleela: दिल्ली की रामलीला में इस बार कुछ अलग, रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला, क्या है इसके पीछे की कहानी?
पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व व्यवस्था पर संकट, किसान और आमजन परेशान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छत्तीसगढ़, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगी शामिल; CM साय ने दी जानकारी
Crime News: रील और वेब सीरीज से आगे बढ़ा अपराध का खेल? मुजफ्फरनगर में 5.26 लाख की नकली करेंसी के साथ 3 गिरफ्तार