अखबार की सुर्खियों के बीच खो गई अखबार बांटने वाले की जिंदगी... बेटे की चिता ठंडी हो गई, लेकिन पुलिस अब भी सीमा नाप रही

अखबार की सुर्खियों के बीच खो गई अखबार बांटने वाले की जिंदगी... बेटे की चिता ठंडी हो गई, लेकिन पुलिस अब भी सीमा नाप रही

बिलासपुर। 14 अप्रैल की वह सुबह शायद आम दिनों जैसी ही थी। आसमान में ठीक से उजाला भी नहीं हुआ था। 21 साल का विकास दास अपनी साइकिल पर अखबारों का भारी बंडल बांधकर घर से निकला था। पैडल मारते हुए वह शायद सोच रहा होगा कि इस महीने की पगार से घर की कुछ और जरूरतें पूरी कर लेगा। लेकिन उसे क्या पता था कि जिन अखबारों के जरिए वह दुनिया भर की खबरें लोगों के घरों तक पहुंचाता है, आज वह खुद एक दर्दनाक 'खबर' बनकर रह जाएगा।

नेशनल हाईवे-130 पर उस मनहूस सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने काल बनकर विकास को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क पर खून से लथपथ विकास, टूटी हुई साइकिल और हवा में उड़ते हुए अखबार के पन्ने... यह नजारा सिर्फ एक हादसा नहीं था, बल्कि एक गरीब परिवार के सपनों का चकनाचूर होना था। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उस मासूम ने दम तोड़ दिया।

सिस्टम का क्रूर चेहरा: थानों के बीच 'फुटबॉल' बना परिवार

विकास तो इस जालिम दुनिया को छोड़कर चला गया, लेकिन उसके पीछे छूट गया उसका बेबस परिवार, जो अब अपने ही सिस्टम से हार रहा है। हादसे को आठ दिन बीत चुके हैं, बेटे की चिता की आग ठंडी हो चुकी है, लेकिन न्याय की फाइल अब तक नहीं खुली। आठ दिन बाद भी पुलिस एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं कर सकी है। बिलासपुर पुलिस हत्यारे को ढूंढने के बजाय 'सीमा विवाद' का खेल खेल रही है।

Read More पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

पहले कोनी थाना और फिर रतनपुर थाना... गम में डूबे परिजनों को पुलिस थानों के बीच फुटबॉल बना दिया गया। हद तो तब हो गई जब रोते-बिलखते और बदहवास परिजनों को खुद घटनास्थल की तस्वीरें और लोकेशन पुलिस के सामने पेश करनी पड़ी, ताकि वे यह साबित कर सकें कि उनके बेटे का खून किस थाने की सरहद में बहा है। पुलिस बस 'केस डायरी' का हवाला देकर कार्रवाई टाल रही है। वक्त बीत रहा है और इसके साथ ही फरार आरोपी के खिलाफ बचे-खुचे सबूत भी धुंधले पड़ते जा रहे हैं।

Read More बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

एक गरीब की मौत: जहां टूट गए पिता के कंधे

रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहतराई का रहने वाला विकास तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता के कमजोर होते कंधों को आराम देने के लिए उसने महज छह महीने पहले ही अखबार बांटने का यह मेहनत भरा काम शुरू किया था। वह परिवार का उभरता हुआ सहारा था। आज उस घर के आंगन में खौफनाक सन्नाटा पसरा है। मां की आंखों से आंसू सूख चुके हैं और पिता की कमर जैसे पूरी तरह टूट गई है।

आर्थिक तंगी और मानसिक संताप से जूझ रहे इस परिवार के पास अब बस एक ही सवाल है- क्या इस देश में न्याय सिर्फ रसूखदारों के लिए है? क्या एक गरीब, अखबार बांटने वाले युवक की जान की कोई कीमत नहीं? सड़क पर दौड़ते उस कातिल वाहन का ड्राइवर आज आजाद घूम रहा है और एक लाचार परिवार सिस्टम की चौखट पर न्याय की भीख मांग रहा है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना
Bomb Threat: अहमदाबाद-सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; खाली कराए गए परिसर
महानदी में मलबा डंपिंग पर बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट की सख्ती के बाद निस्दा के सभी खनन पट्टे रद्द
Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें
एक कार, तीन बड़े चेहरे और बंद कमरे की बातचीत… युवा कांग्रेस चुनाव में क्या पक रही है सियासी खिचड़ी?
हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस
झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार
खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार