सरगुजा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौत, एक ही पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव, जांच में जुटी पुलिस

सरगुजा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौत, एक ही पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव, जांच में जुटी पुलिस

सरगुजा। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र स्थित सरगवां गांव में एक प्रेमी जोड़े की मौत का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह गांव के बाहर एक पेड़ पर दोनों के शव फंदे से लटके मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते मौत के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की चर्चा थी। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विरोध या किसी निजी कारण के चलते दोनों ने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Read More हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस

उदयपुर थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच जारी है। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Read More सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद

Latest News

प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना
तलाक का फैसला कौन सुना सकता है? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साफ कर दिया नियम, शरिया कोर्ट को लेकर अहम टिप्पणी
1.30 लाख का टैंकर 2.50 लाख में? पंचायतों की खरीदी ने खड़े किए बड़े सवाल, पहले पहुंचा सामान फिर बना प्रस्ताव