सराफा कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा! WhatsApp पर धमकी देने वाला युवक अंबिकापुर से गिरफ्तार

सराफा कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा! WhatsApp पर धमकी देने वाला युवक अंबिकापुर से गिरफ्तार

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। कोटमी के चर्चित सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। हत्या के बाद मृतक के भाई को व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश भेजने वाले 26 वर्षीय आरोपी प्रियांशु सिंह को पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रदीप सोनी की हत्या के बाद उनके भाई मनोज सोनी के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से संदेश भेजा गया था। मैसेज में हत्या की जिम्मेदारी लेने के साथ परिवार को डराने और धमकाने की कोशिश की गई थी। हालांकि कुछ समय बाद उसी नंबर से माफी मांगने वाला संदेश भी भेजा गया था, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पेंड्रा पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने यह संदेश किस उद्देश्य से भेजा था और क्या इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या साजिश शामिल है।

Read More दबेना एनीकट 'डीजल' घोटाला: 95 रु का डीजल 152 में ! सरकारी खजाने से ठेकेदार पर लुटाए 27 लाख, भंडाफोड़ हुआ तो 24 लाख वापस; कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई.....

बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी का सराफा व्यापारी हत्याकांड से सीधा संबंध सामने नहीं आया है। हालांकि उससे लगातार पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि धमकी भरा संदेश महज गुमराह करने के लिए भेजा गया था या इसके पीछे कोई बड़ी योजना छिपी हुई थी।

Read More वीडियो...मंत्री के PA की दादागिरी: गाड़ी पर टोल बूम गिरा तो बौखलाया, हाथ जोड़कर माफी मांगते कर्मचारी को जड़े 5 थप्पड़

Latest News

अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व
Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना