छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नया खेल : बेल या जेल, अब 35 लाख का दांव!

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नया खेल : बेल या जेल, अब 35 लाख का दांव!

रायपुर । छत्तीसगढ़ के 3200 करोड़ के बहुचर्चित शराब घोटाले के आरोपियों ने अब अपनी जमानत के लिए नया दांव खेला है। सत्र न्यायालय से लेकर हाईकोर्ट तक जमानत पाने के लिए इन आरोपियों ने दिल्ली के नामी गिरामी अधिवक्ताओं को प्रति आरोपी 35 लाख रुपये में हायर किया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इतने महंगे अधिवक्ताओं की फीस चुकाने के बाद इन 'सफेदपोश' अपराधियों को जेल मिलती है या बेल।

                      यह मामला तब और गरमा गया जब इसी अपराध और इन्हीं धाराओं में जेल में बंद अनवर ढेबर की जमानत याचिका को देश के सर्वोच्च न्यायालय ने कल ही खारिज कर दिया। ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि जब एक प्रमुख आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली तो बाकी आरोपी किस उम्मीद से इतनी मोटी रकम खर्च कर रहे हैं। क्या यह केवल पैसे का जोर है या कुछ और?

           अंदरूनी सूत्रों की मानें तो आरोपी जानते हैं कि मामला कितना संगीन है। करोड़ों का वारा न्यारा हुआ है और सबूत भी एजेंसियों के पास पुख्ता बताए जा रहे हैं। ऐसे में वकीलों को मोटी फीस देकर वे सिर्फ अपनी रिहाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं। मगर न्यायपालिका की निष्पक्षता पर इस 'मंहगे खेल' का क्या असर होगा यह तो वक्त ही बताएगा। अब देखना यह है कि ये 35 लाख रुपये की फीस क्या वाकई 'बेल' का रास्ता खोलेगी या फिर 'जेल' की सलाखें और मजबूत होंगी।

Read More किसानों के विरोध के बीच अमाली की कोलवॉशरी को NOC की तैयारी, 20 गांवों पर असर का दावा; हाईकोर्ट जाएंगे किसान

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे