छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं पर शिकंजा: 25 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस रद्द, बड़ी कार्रवाई जारी

छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं पर शिकंजा: 25 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस रद्द, बड़ी कार्रवाई जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाइयों के गोरखधंधे पर लगाम कसने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में प्रदेशभर में औषधि निरीक्षकों ने पुलिस विभाग के साथ मिलकर संदिग्ध मेडिकल स्टोर्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इस कार्रवाई के दौरान नारकोटिक दवाओं की खरीद-फरोख्त से जुड़े रिकॉर्ड, बिलिंग सिस्टम और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत जरूरी कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के द्वारा विगत दो माह में कुल 2920 मेडिकल स्टोरों का नियमित निरीक्षण किया गया है। इसके अतिरिक्त, 'नकॉर्ड' (नेशनल नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन) की राज्य स्तरीय बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में 3610 मेडिकल संस्थानों के सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान नारकोटिक दवाओं की बिक्री में अनियमितता पाए जाने पर 25 मेडिकल स्टोरों की अनुज्ञप्ति को निलंबित अथवा निरस्त कर दिया गया है।

भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 144 ब्लड सेंटर्स को ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकृत किया जा रहा है। भविष्य में इन केंद्रों से संबंधित सभी आवेदन और प्रक्रियाएं केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। इस क्रम में सभी ब्लड सेंटर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं और पंजीयन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इस बड़ी कार्रवाई से नशीली दवाओं के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि सरकार इस काले धंधे को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। आने वाले दिनों में और भी सख्त कदम उठाए जाने की संभावना है ताकि प्रदेश को नशा मुक्त बनाया जा सके।

Read More Dhamtari Triple Murder Verdict: तीन हत्याओं पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 5 दोषियों को उम्रकैद; सजा के बाद आरोपियों पर बरसीं चप्पलें

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध