मुंगेली में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सरकारी नौकरी के लिए बनाया 'फर्जी प्रमाण पत्र 

मुंगेली में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सरकारी नौकरी के लिए बनाया 'फर्जी प्रमाण पत्र 

IMG-20250607-WA0051मुंगेली।। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सरकारी नौकरी दिलाने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने ऐसे दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है, जो बीएसएफ में भर्ती के लिए फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर दस्तावेजों की हेराफेरी कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई ने फर्जीवाड़े के बड़े नेटवर्क को उजागर किया है।

ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

दिनांक 6 जून को दो युवक योगेन्द्र कुमार और प्रशांत राजपूत विशाल पिता यशपाल सिंह नामक व्यक्ति के चरित्र सत्यापन के लिए पुलिस कार्यालय मुंगेली पहुंचे। पूछताछ के दौरान उनके हावभाव और दस्तावेज संदिग्ध प्रतीत हुए, जिस पर मामला तुरंत पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में लाया गया। एसपी भोजराम पटेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के नेतृत्व में थाना लालपुर, साइबर सेल व जिला विशेष शाखा की एक संयुक्त टीम गठित की। जांच में सामने आया कि “विशाल” नाम का कोई व्यक्ति संबंधित गांव में न तो रहता है और न ही कोई उसे जानता है।

Read More पूर्व जस्टिस यशवंत वर्मा नकदी प्रकरण में दोषी करार: लोकसभा जांच समिति ने सदन में पेश की रिपोर्ट, जवाबों को बताया टालमटोल वाला

उत्तर प्रदेश के हैं आरोपी, होटल में छुपा था फर्जीवाड़े का सामानपूछताछ में दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले पाए गए।

Read More Gold Smuggling: बेल्ट से टिफिन तक… तस्करों ने बदले सोना छिपाने के तरीके, छत्तीसगढ़ में 50 करोड़ से ज्यादा के सिंडिकेट की जांच

•योगेन्द्र कुमार, निवासी अंडला, थाना खैर, जिला अलीगढ़•प्रशांत राजपूत, निवासी डौकी, थाना डौकी, जिला आगरा पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे 2 जून को यूपी से आकर बिलासपुर के होटल अम्बे पैलेस में रुके थे, जहां से उन्होंने विशाल पिता यशपाल सिंह (फतेहाबाद, उत्तर प्रदेश) को छत्तीसगढ़ का निवासी दिखाते हुए फर्जी मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाया और उसे बीएसएफ में नियुक्ति दिलाई।

होटल की तलाशी में पुलिस को फर्जी दस्तावेजों का जखीरा मिला, जिसमें

फर्जी निवास प्रमाण पत्र

नोटरी का कोरा पत्र

•दाखिल-खारिज की सील

•कूटरचित प्रमाण पत्र

•तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए।

सरकारी नौकरी में अतिरिक्त अंकों के लिए बनाया गया था फर्जी दस्तावेज

जांच में पता चला कि एसआरई (SRE) जिले के प्रमाण पत्र के आधार पर बीएसएफ जैसी केंद्रीय सेवाओं में पांच अंक का अतिरिक्त लाभ मिलता है। इस लाभ को पाने के लिए दूसरे राज्यों (उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि) के अभ्यर्थी एजेंटों की मदद से फर्जी दस्तावेज बनवा रहे हैं। मुंगेली में पकड़ा गया यह गिरोह उसी रैकेट का हिस्सा है।

गिरोह के अन्य सदस्य भी जल्द होंगे सलाखों के पीछे, पुलिस की दबिश जारी

थाना लालपुर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 103/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) के अंतर्गत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों ही आरोपियों को 7 जून को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बड़े फर्जीवाड़े में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और जल्द ही कई और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। इस बड़ी कार्रवाई में थाना लालपुर, साइबर सेल और जिला विशेष शाखा की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे इस अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हो सका।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
बुराड़ी में सूटकेस से मिला 15 साल की लड़की का शव, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप; प्रेम संबंध के शक में वारदात का दावा
समुद्र में गायब हुई 8 मछुआरों की नाव, 13 अगस्त को लौटना था लेकिन नहीं आई वापस; GPS-फोन बंद, Coast Guard ने शुरू की तलाश
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा मोड़! SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय-अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपियों पर जांच आगे