लेबर सप्लाई अनियमितता मामला, जोन क्रमांक 5 के कमिश्नर अनुभव सिंह निलंबित

बिलासपुर। मुंगेली नगर पालिका में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर रहते हुए लेबर सप्लाई टेंडर में भारी अनियमितताओं के आरोप में नगर निगम बिलासपुर के जोन 5 के जोन कमिश्नर अनुभव सिंह को नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने निलंबित कर दिया। विभाग की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद शुक्रवार को आदेश जारी हुआ। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बिलासपुर का क्षेत्रीय कार्यालय रहेगा और वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

          मामला उस समय का है जब अनुभव सिंह मुंगेली नगर पालिका में CMO थे। लेबर सप्लाई टेंडर प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर नियमों की अनदेखी और वित्तीय गड़बड़ी सामने आई थी। शासन ने 9 अप्रैल 2024 को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर विभागीय जांच शुरू हुई।

        जांच रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि टेंडर प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन, पारदर्शिता की कमी और वित्तीय अनियमितताएं हुईं, जिनकी सीधी जिम्मेदारी अनुभव सिंह पर तय की गई। इसी आधार पर नगरीय प्रशासन विभाग के अवर सचिव अजय तिर्की ने निलंबन का आदेश जारी किया। विभागीय सूत्रों के अनुसार निलंबन के बाद अब आगे की कार्रवाई विभागीय जांच पूरी होने के बाद तय होगी।

Read More महाराष्ट्र में खौफनाक वारदात: बोरे में बांधकर युवक को कार समेत जिंदा जलाया, पुलिस भी सन्न

 

Read More बिलासपुर ट्रेन हादसे की CRS जांच में खुली रेलवे की चौंकाने वाली लापरवाही, साइको टेस्ट में फेल लोको पायलट को मेमू ट्रेन की कमान! फाइनल रिपोर्ट से सामने आएगा सच

लेखक के विषय में

More News

वन्यजीवों के लिए खतरे की घंटी: बाघ की संदिग्ध मौत, जांच जारी

राज्य