कोरबा: फारेस्ट बेरियर बना अवैध वसूली का अड्डा, विरोध करने वालों पर थोपे जा रहे झूठे मुकदमे

कोरबा: फारेस्ट बेरियर बना अवैध वसूली का अड्डा, विरोध करने वालों पर थोपे जा रहे झूठे मुकदमे

प्रशासन की चुप्पी से सवालों के घेरे में सुशासन की गारंटी, स्थानीय पत्रकार से भी की गई अभद्रता

कोरबा (छत्तीसगढ़)। पोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत फारेस्ट बेरियर में रात्रिकालीन अवैध वसूली का खेल बेखौफ चल रहा है। आरोप है कि रात्रि में वन विभाग के अधिकारी बेरियर से नदारद रहते हैं और उनकी जगह निजी व्यक्तियों को बैठाकर आने-जाने वाले वाहनों से जबरन वसूली की जाती है। जो भी व्यक्ति इस अवैध गतिविधि का विरोध करता है या जानकारी लेना चाहता है, उसके खिलाफ थाना पोड़ी में झूठे और फर्जी मामले दर्ज कर दबाव बनाया जाता है।

राष्ट्रीय जगत विजन ने जब इस मामले में जानकारी लेने हेतु मौके पर पदस्थ एएसआई से संपर्क किया और फोन पर बात की, तो उन्होंने वसूली करने वालों का पक्ष लेते हुए कहा कि संबंधित व्यक्ति ने बेरियर पर गाली-गलौज और धमकी दी, इसलिए उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। जब पत्रकार ने एसपी का नंबर मांगा तो जो नंबर उन्हें दिया गया, वह एएसआई जोगी के नाम पर पंजीकृत था, जिसने खुद को कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी बताकर बात की और कहा, अपराध दर्ज हो गया है, अब कोर्ट में जो करना हो करो।

Read More नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार

 

Read More घोंघा नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आये 3 स्कूली बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम

इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस और वन विभाग की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में बेरियर पर खड़े प्राइवेट लोग खुलकर पैसे वसूलते हैं और कोई भी अधिकारी उन पर कार्रवाई नहीं करता। यह सब सरकार की 'जीरो टॉलरेंस फॉर करप्शन' नीति पर सीधा प्रश्नचिह्न लगाता है।

सवाल क्या यही है विष्णुदेव साय सरकार का सुशासन? क्या यही है प्रधानमंत्री मोदी की भ्रष्टाचार पर कार्यवाही की गारंटी? अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर प्रकरण पर क्या संज्ञान लेता है, या फिर जनता को न्याय के लिए केवल अदालत का ही दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

पटरी पहुंची, सड़क नहीं! जोबट के तड़वी फलिये में एक किलोमीटर रास्ते के लिए तरस रहे ग्रामीण, बारिश में खटिया ही बनती है एंबुलेंस पटरी पहुंची, सड़क नहीं! जोबट के तड़वी फलिये में एक किलोमीटर रास्ते के लिए तरस रहे ग्रामीण, बारिश में खटिया ही बनती है एंबुलेंस
रायपुर में गूंजा हर-हर महादेव! कांवड़ यात्रा में कांवड़िए बने CM साय, भगवान हटकेश्वरनाथ का किया रुद्राभिषेक, देखे वीडियो
मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा! स्कॉर्पियो ने पहले कार को मारी टक्कर, फिर फॉलो वाहन से भिड़ी; 4 जवान घायल
पहले नहीं जताया शक, अगले दिन बदली कहानी! रक्षा मंत्रालय की महिला अफसर की संदिग्ध मौत, पति-ससुराल पर FIR
जेल से पहले अस्पताल पहुंच गए आरोपी डॉक्टर! फर्जी ट्रांसफर केस में गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत, मेडिकल रिपोर्ट पर उठे सवाल
शिकायतों के बाद गैस एजेंसी पर बड़ा एक्शन! 471 LPG सिलेंडर जब्त, स्टॉक-रिकॉर्ड की अनदेखी भी आई सामने
घोंघा नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आये 3 स्कूली बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम
सड़क पर उतरे छात्र तो हरकत में आया सिस्टम! 48 घंटे में शुरू हुई केमिस्ट्री की पढ़ाई, स्थायी शिक्षक की कवायद तेज
तापसी-कंगना की जुबानी जंग फिर हुई तेज! ‘सस्ती कॉपी’ वाले तंज पर तापसी का इशारा- ‘आखिरकार साबित हो गया’
रेलवे अस्पताल के सामने कांग्रेस नेता पर हुए जानलेवा हमला का फरार आरोपी चढा पुलिस के हत्थे
अनमोल ढाबा में 150 लीटर महुआ शराब खपाने की थी तैयारी, संचालक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु एयरपोर्ट से उड़ान होगी सस्ती! UDF में 45% कटौती, 1 सितंबर से घरेलू यात्रियों को बड़ी राहत