झारखंड शराब घोटाला: कारोबारी सिंघानिया गिरफ्तार, ACB पर लगाए गंभीर आरोप

झारखंड शराब घोटाला: कारोबारी सिंघानिया गिरफ्तार, ACB पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर/रांची। झारखंड शराब घोटाला मामले में झारखंड एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने छत्तीसगढ़ से जुड़े शराब कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया है। आज (शुक्रवार) उसे रांची में एसीबी/ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) के विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से 23 जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सिंघानिया ने छत्तीसगढ़ एसीबी/ईओडब्ल्यू के अधिकारियों पर मारपीट करने और जबरदस्ती अपराध दर्ज कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे मामले में नया मोड़ आ गया है।

IMG-20250620-WA0021

कैसे हुई गिरफ्तारी और क्या हैं आरोप?

Read More Jhunjhunu Murder Case: पत्नी की हत्या के बाद संदूक में छिपाई लाश! झुंझुनूं में सनसनी, पति हिरासत में; शराब के पैसों को लेकर विवाद की आशंका

पुख्ता जानकारी के अनुसार, झारखंड एसीबी की टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर सिद्धार्थ सिंघानिया को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे रांची एसीबी की कोर्ट में पेश किया गया। सिंघानिया के खिलाफ एसीबी ने हाल ही में गिरफ्तारी वारंट हासिल किया था। इससे पहले, एसीबी ने निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी और नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट लिया था।

Read More Ambikapur Crime: घर से खेलने निकला छात्र अगली सुबह जंगल में मिला मृत, पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी

झारखंड शराब घोटाला मामले में एसीबी लगातार कार्रवाई कर रही है। इससे पहले मंगलवार (17 जून) को एसीबी ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को भी गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब तक विनय चौबे, गजेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, सुधीर कुमार दास, नीरज कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह और अमित प्रकाश को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

सिंघानिया ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

 

सूत्रों का दावा है कि झारखंड एसीबी/ईओडब्ल्यू की पूछताछ में सिद्धार्थ सिंघानिया ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने कथित तौर पर बताया है कि छत्तीसगढ़ एसीबी/ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने उसके साथ मारपीट की और उससे जबरदस्ती अपराध दर्ज करवाया। सिंघानिया ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी डायरी जब्त कर उसमें जबरदस्ती बातें लिखवाई गईं। ये आरोप बेहद गंभीर हैं और इससे छत्तीसगढ़ में चल रही जांच पर भी सवाल उठ सकते हैं। फिलहाल, बाकी चीजें चालान पेश किए जाने पर ही सामने आ पाएंगी। यह देखना होगा कि सिंघानिया के इन आरोपों पर क्या कार्रवाई होती है और झारखंड शराब घोटाला मामले में और कौन-कौन से बड़े नाम सामने आते हैं।

Tags:

Latest News

SECR जांच रिपोर्ट में खुलासा : बिलासपुर में तकनीकी खामी, तो नैला में लापरवाही से हादसा SECR जांच रिपोर्ट में खुलासा : बिलासपुर में तकनीकी खामी, तो नैला में लापरवाही से हादसा
बिहार बंद के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में; पटना में हाई-वोल्टेज ड्रामा
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: काले-पीले दलालों की भूमिका अहम, कोटा की बजाय रतनपुर में हुए फर्जी पोस्टमार्टम ....
सुविधाओं के नाम पर ठेंगा: 243 कॉलोनियों और नए इलाकों से 21 करोड़ की वसूली, फिर भी बदहाल हैं सड़कें और नालियां
आषाढ़ की कु ------ जैसी हालत हुई गोदी मीडिया की
'अब घर लौट जाइए...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली पुलिस का जंतर-मंतर खाली करने की अपील, प्रदर्शनकारियों के लिए मेट्रो यात्रा मुफ्त
Surajpur Viral Video: नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक! लड़खड़ाते हुए लगाई हाजिरी, VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
बस बनी ड्रग्स एक्सप्रेस! ओडिशा से रायपुर तक नशीली गोलियों की सप्लाई, ड्राइवर गिरफ्तार; पुलिस ने खोला अंतर्राज्यीय नेटवर्क
'यह लोकतंत्र की जीत है...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, बोले- अब जवाबदेही नहीं, शिक्षा सुधार का वक्त
CJP Protest: फेक न्यूज की साजिश बेनकाब! 'न किसी की मौत, न सेना तैनात'; दिल्ली पुलिस ने 480 पाकिस्तानी हैंडल किए ब्लॉक
NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी; कहा- "युवाओं का भविष्य राजनीति से ऊपर"
Bihar Bandh: पटना में उग्र प्रदर्शन, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज; तेज प्रताप यादव हिरासत में