Jabalpur: डुमना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, 8 दिनों में दूसरी बार आया संदिग्ध ईमेल, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Jabalpur: डुमना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, 8 दिनों में दूसरी बार आया संदिग्ध ईमेल, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Jabalpur: डुमना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, 8 दिनों में दूसरी बार आया संदिग्ध ईमेल, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। 8 दिनों में यह दूसरी धमकी है। पुलिस, बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

जबलपुर: जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह घटना पिछले आठ दिनों में दूसरी बार सामने आई है। एयरपोर्ट प्रबंधन को भेजे गए ईमेल में “पवित्र मोहर्रम ब्लास्ट” का जिक्र किया गया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

एयरपोर्ट डायरेक्टर के अनुसार, धमकी भरा ईमेल 'इमाम हुसैन अली' नाम की आउटलुक आईडी से भेजा गया है। इसमें कुछ संदिग्ध नामों — जैसे एम. गुनासेकरन, जीवा सगप्तम वैश्यू, सेथिल वेल, माइनर, नैनिका कोवन, सिवदास और सुमी पापा — का उल्लेख किया गया है। मेल में दावा किया गया कि एयरपोर्ट पर "फॉर आरडीएक्स 800 बेस फ्यूज" छुपाकर रखा गया है। साथ ही, लिखा गया कि विस्फोटक की मात्रा कम रखी गई है, ताकि कम से कम लोग हताहत हों।

एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और सीआईएसएफ को सूचना दी। इसके बाद डुमना एयरपोर्ट परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी गई है। खमरिया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां धमकी की सत्यता की जांच कर रही हैं और मेल की सोर्स ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना को देखते हुए एयरपोर्ट की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

Read More जमानत के लिए अदालत की बजाय श्मशान में 'अर्जी', हाईकोर्ट चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर तंत्र-मंत्र करते एक पकड़ाया, तीन फरार

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा.... कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना
बिलासपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 5.32 ग्राम ‘ओरिजनल गैंगस्टर ओजी’ के साथ आरोपी गिरफ्तार