भारतमाला मुआवजा घोटाला: जांच की समय अवधि खत्म, एक भी टीम ने नहीं सौंपी रिपोर्ट, कमिश्नर ने कहा- अफसरों को भेजेंगे नोटिस

भारतमाला मुआवजा घोटाला: जांच की समय अवधि खत्म, एक भी टीम ने नहीं सौंपी रिपोर्ट, कमिश्नर ने कहा- अफसरों को भेजेंगे नोटिस

भारतमाला मुआवजा घोटाला: जांच की समय अवधि खत्म, एक भी टीम ने नहीं सौंपी रिपोर्ट, कमिश्नर ने कहा- अफसरों को भेजेंगे नोटिस

भारतमाला परियोजना में मुआवजा घोटाले की जांच के लिए बनाई गई चार टीमों में से किसी ने भी रिपोर्ट समय पर नहीं सौंपी। कमिश्नर ने लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए जांच अधिकारियों को नोटिस देने की तैयारी की है।

रायपुर। भारतमाला परियोजना के तहत मुआवजे में किए गए फर्जीवाड़े की जांच अब तक अधूरी है। संभागायुक्त द्वारा गठित चार जांच टीमों को एक माह में रिपोर्ट सौंपनी थी, लेकिन डेढ़ महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद किसी भी टीम ने अब तक रिपोर्ट नहीं दी है। इस लापरवाही से नाराज़ संभागायुक्त ने अब जांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है। अधिकारियों से पूछा जाएगा कि तय समयसीमा में रिपोर्ट क्यों नहीं दी गई। यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मुआवजे में धांधली की शिकायतों और दावा-आपत्तियों की जांच के लिए अपर कलेक्टर ज्योति सिंह, उमाशंकर बंदे, निधि साहू और इंदिरा देवहारी की अध्यक्षता में चार जांच टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों में डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। इन टीमों को भारतमाला प्रोजेक्ट के दौरान काम कर रहे एसडीएम, तहसीलदार, आरआई और पटवारियों की सूची बनाकर, उनके कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करनी थी। लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

सूत्रों की मानें तो जिन अधिकारियों के नाम इस घोटाले में सामने आ रहे हैं, उन्होंने जांच को प्रभावित करने के लिए रसूखदारों से सिफारिशें लगवाना शुरू कर दिया है। इसी दबाव के चलते रिपोर्ट तैयार करने का काम जानबूझकर टाल दिया गया है, ताकि पूरा मामला ठंडे बस्ते में चला जाए। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई केवल जांच रिपोर्ट के आधार पर ही की जाएगी। ऐसे में यदि रिपोर्ट नहीं बनती है, तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी नहीं हो पाएगी।

Read More महादेव एप केस: 'मिस्ट्री स्पिनर' के नाम से ओमान पहुंचा सौरभ, फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट ने बढ़ाई भारत लाने की चुनौती

Latest News

छिंदवाड़ा से चला, राजनांदगांव में खपा: चावल घोटाले में पूर्व मंत्री का परिवार राडार पर, 13 लोग पहुंचे सलाखों के पीछे छिंदवाड़ा से चला, राजनांदगांव में खपा: चावल घोटाले में पूर्व मंत्री का परिवार राडार पर, 13 लोग पहुंचे सलाखों के पीछे
9.84 करोड़ का टेंडर खेल: हाईकोर्ट का चाबुक चला, वेतन कटौती का नोटिस मिलते ही मुख्य अभियंता ने छोड़ी कुर्सी
पिकनिक की मस्ती बन रही मौत का कारण , पुलिस की अपील-पानी से रहें दूर
बारिश में भी ड्यूटी रहेगी आसान, यातायात जवानों को मिले रेनकोट
NEET Paper Leak Case: फास्ट-ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, CBI के वकील नहीं पहुंचे; कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश
बिलासपुर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, दो थाना क्षेत्रों में मारपीट की वारदात, वायरल वीडियो के बाद एक्शन में पुलिस
IndiGo Flight Emergency Landing: दुबई से मुंबई आ रही फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखने से मचा हड़कंप
बड़ा खुलासा! संसद मार्च में पैलेट गन चलाने वाले RAF जवान की पहचान, CRPF जांच में सामने आई पूरी कहानी
1.40 करोड़ की नई सड़क का निकला दम , कुछ ही दिनों में उखड़ी डामर की परत देख भड़के ग्रामीण
रायपुर में कानून को चुनौती! स्कूटी सवार पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार, कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात
टक्कर के बाद भी नहीं रुकी थार! 4 KM तक सड़क पर घिसटती रही बाइक, युवक गंभीर; खैरागढ़ में मचा हड़कंप
राजधानी में फिर गैंगस्टर स्टाइल का प्रदर्शन! हथियारों के साथ VIDEO वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच