- Hindi News
- अपराध
- शर्मनाक: कांकेर में भगवान श्रीराम और हनुमान की मूर्तियों का अपमान, नशे में धुत युवकों ने की अभद्रता,...
शर्मनाक: कांकेर में भगवान श्रीराम और हनुमान की मूर्तियों का अपमान, नशे में धुत युवकों ने की अभद्रता, 5 गिरफ्तार, CM साय ने दी सख्त कार्रवाई चेतावनी
शर्मनाक: कांकेर में भगवान श्रीराम और हनुमान की मूर्तियों का अपमान, नशे में धुत युवकों ने की अभद्रता, 5 गिरफ्तार, CM साय ने दी सख्त कार्रवाई चेतावनी
कांकेर में नशे में धुत युवकों द्वारा भगवान श्रीराम और हनुमान की मूर्तियों के साथ अभद्रता का वायरल वीडियो सामने आया। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। CM विष्णुदेव साय ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
रायपुर: कांकेर जिले के नवागांव स्थित इशानवन राम वाटिका में नशे में धुत तीन युवकों द्वारा प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की मूर्तियों के साथ की गई अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही भारी आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने आरोपियों की त्वरित पहचान कर 4 लोगों को गिरफ्तार कर फरसगांव थाना लाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो भी इस प्रकार का गलत काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना छत्तीसगढ़ में धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली गंभीर कृत्य के रूप में देखी जा रही है।
वहीं जैसे ही ये मामला सामने आया कांकेर व फरसगांव पुलिस की संयुक्त टीम सुबह से आरोपियों की पतासाजी में जुटी थी. इसके बाद पुलिस ने 4 आरोपियों कर लिया गया है। सभी को फरसगांव थाना लाया गया है. बता दें कि कोंडागांव ASP के.डी. पटेल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
आरोपियों का नाम
1- संजू मरकाम, उम्र 21 वर्ष, निवासी- ग्राम आलोर (फरसगांव)
2- लोचन चक्रधारी, उम्र 25 वर्ष, निवासी- ग्राम आलोर (फरसगांव)
3- शिवलाल कोर्राम, उम्र 26 वर्ष, निवासी- ग्राम आलोर (फरसगांव)
4- संजीत मरकाम, उम्र 17 वर्ष, निवासी ग्राम- आलोर (फरसगांव)
