छत्तीसगढ़ में 'भ्रष्टाचार का पकवान', नेताजी! आप बस चुप रहिए, थाली सज रही है!

छत्तीसगढ़ में 'भ्रष्टाचार का पकवान', नेताजी! आप बस चुप रहिए, थाली सज रही है!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासी गलियों में इन दिनों एक नया व्यंजन पक रहा है, जिसकी खुशबू दूर-दूर तक फैल रही है। सुना है, प्रदेश के कुछ कर्मठी अधिकारियों ने अपनी जेब गर्म करने के बाद अब 'राजनीति की थाली' सजाने का बीड़ा उठाया है। जी हां, ये वही अधिकारी हैं, जिन पर भ्रष्टाचार के अनगिनत इल्जाम हैं, लेकिन फिर भी कुर्सी पर जमे हुए हैं, मानो उन्हें अमरता का वरदान मिल गया हो। अब इन्होंने बीजेपी के कुछ  मौन साधक' नेताओं को साधने का नया नुस्खा निकाला है।

 

सूत्रों से जो आजकल हर जगह पाए जाते हैं, खासकर भ्रष्टाचार की गंध सूंघने में उनसे खबर मिली है कि इन अधिकारियों ने बीजेपी के बड़े नेताओं तक अपनी प्यार भरी पेशकश पहुंचाई है। ऑफर कुछ ऐसा है  नेताजी, आप बस चुप रहिए, मुंह मत खोलिए। हमारी गतिविधियों पर पर्दा डाले रखिए, बदले में आपकी भरपूर सेवा-सत्कार होगा। जो भी चाहिए, हाजिर है। आपका राजनीतिक बैंक बैलेंस भी चमकेगा और समाज में 'मान-सम्मान' भी बढ़ेगा।

Read More थान के बदले भेज दी 60 हजार मीटर कतरन, हैदराबाद की कंपनी पर 22.42 लाख की पेनाल्टी

अब आप सोच रहे होंगे कि अगर नेताजी ने मना कर दिया तो? तो इसके लिए भी इन दूरदर्शी' अधिकारियों ने प्लान-बी तैयार रखा है। ऑफर के साथ एक 'प्यारी सी धमकी भी है  अगर सेवा-सत्कार स्वीकार नहीं किया, तो अंजाम भुगतने को तैयार रहिए। आपकी कुर्सी हिल सकती है, पद से हटवाया भी जा सकता है! मतलब, यहां तो नेकी भी जबरदस्ती करवाई जा रही है!

Read More मंत्रियों की नहीं सुन रहे अफसर, कमीशन के खेल में मरीजों की जान से भी खिलवाड़

लगता है इन अधिकारियों ने अपने अनुभवों से सीख ली है कि सत्ता बदलती रहती है, लेकिन भ्रष्टाचार का 'अमर तत्व' हमेशा बना रहता है। इसीलिए, नई सत्ता के आते ही पुराने दागियों को साफ करने की बजाय, उन्हें  खरीदने की तैयारी चल रही है। अब देखना यह है कि हमारे आदर्शवादी नेताजी इस  पकवान का स्वाद चखते हैं या फिर ईमानदारी की 'कड़वी गोली' को तरजीह देते हैं। कहीं ऐसा न हो कि 'सेवा-सत्कार' के चक्कर में, जनता की सेवा ही किनारे रह जाए और छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का ये अद्भुत नाटक यूं ही चलता रहे। तालियां बजती रहें और घोटाले की आरती गाई जाती रहे!

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध