बिलासपुर में केवाईसी अपडेट के नाम पर 26 लाख की ठगी, तीन साइबर ठग गिरफ्तार

फर्जी सिम और बैंक खातों से कर रहे थे धोखाधड़ी, उड़ीसा से पकड़े गए अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य

बिलासपुर में केवाईसी अपडेट के नाम पर 26 लाख की ठगी, तीन साइबर ठग गिरफ्तार

बिलासपुर/ सावधानी न बरती जाए तो मोबाइल पर आई एक कॉल भी आपकी जिंदगी की कमाई को पलभर में छीन सकती है। बिलासपुर के सकरी निवासी एक व्यक्ति के साथ ऐसा ही हुआ, जब फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एक ठग ने उसे केवाईसी अपडेट कराने का झांसा दिया और 26 लाख 74 हजार 701 रुपए की साइबर ठगी को अंजाम दे डाला।

जानकारी के अनुसार, सकरी क्षेत्र निवासी जॉनसन एक्का को गत माह एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर स्वयं को बैंक अधिकारी बताया और केवाईसी अपडेट के बहाने उससे बैंकिंग डिटेल्स और ओटीपी हासिल कर लिए। इसके बाद उनके नाम से बैंक खाते से लोन लेकर बड़ी रकम की धोखाधड़ी कर दी गई।

शिकायत मिलने पर सकरी थाने में अपराध क्रमांक 936/2024 धारा 318(4), बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और जांच की जिम्मेदारी रेंज साइबर थाना, बिलासपुर को सौंपी गई। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन व एसएसपी रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने मामले की गंभीरता से विवेचना करते हुए साइबर पोर्टल से तकनीकी जानकारियाँ और ट्रांजेक्शन डिटेल्स जुटाई।

Read More स्वतंत्रता दिवस से पहले बिलासपुर में सुरक्षा सख्त, साउथ बिहार एक्सप्रेस में मिले धारदार हथियार

जांच के दौरान यह पता चला कि ठगी के लिए जिन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल हुआ, वे उड़ीसा राज्य के हैं। इसके बाद एक विशेष टीम ओडिशा रवाना हुई।

Read More आदिवासी हॉस्टल के टॉयलेट में छात्र खुदखुशी मामला , प्रिंसिपल सस्पेंड, मगर अब तक दर्ज नहीं हुई एफ़ाआई आर

टीम ने नक्सल प्रभावित सोनापुर जिले के दीपापल्ली गांव से मुख्य आरोपी कृष्णा लूहा (42 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने गुलेख कुम्हार (40 वर्ष) और पंकज कुमार खैतान (44 वर्ष) को भी हिरासत में लिया। तीनों ने ठगी की वारदात में संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी सिम कार्ड और बोगस बैंक खातों का इस्तेमाल कर साइबर ठगी करते थे। मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल पर अपनी निजी या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें, विशेष रूप से ओटीपी कभी न बताएं।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध