बिलासपुर में अब पुलिस अफसर से ठगी! फर्जी ASP बनकर किया कॉल, फिर QR कोड के जरिए ऐंठे 35 हज़ार…

बिलासपुर में अब पुलिस अफसर से ठगी! फर्जी ASP बनकर किया कॉल, फिर QR कोड के जरिए ऐंठे 35 हज़ार…

बिलासपुर में अब पुलिस अफसर से ठगी! फर्जी ASP बनकर किया कॉल, फिर QR कोड के जरिए ऐंठे 35 हज़ार…

न्यायधानी बिलासपुर में ठग ने पुलिस अफसर को निशाना बनाया है. आरोपी ने खुद को एडिशनल एसपी बताकर जीआरपी में पदस्थ एएसआई से 35 हजार रुपए ठग लिए.

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद कानून के रक्षक ही ठगों के जाल में फंस गए। इस बार ठगों ने पुलिस विभाग में पदस्थ एक एएसआई (सहायक उप निरीक्षक) को अपना निशाना बनाया है। आरोपी ने खुद को रायपुर का एडिशनल एसपी बताकर फोन किया और विश्वास में लेकर QR कोड भेजकर 35 हजार रुपये की ठगी कर ली।

दरअसल, न्यायधानी बिलासपुर में ठग ने पुलिस अफसर को निशाना बनाया है. आरोपी ने खुद को एडिशनल एसपी बताकर जीआरपी में पदस्थ एएसआई से 35 हजार रुपए ठग लिए. चोरी का सोना खरीदने के लिए नाटक करने की बात कही और फिर क्यूआर कोड भेजकर पैसे ट्रांसफर कराया. मामले में तोरवा थाना में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. 

जानकारी के मुताबिक, जीआरपी में पदस्थ विश्वनाथ चक्रवर्ती पर अनजान नंबर से कॉल आया. आरोपी ने खुद को कॉल पर रायपुर का एडिशनल एसपी बताया. उसने बताया कि रायपुर में सोना चोर आरोपी पकड़ा गया है, जो बिलासपुर में चोरी का सोना बेचने आ रहा है। आरोपी ने एएसआई से कहा कि वे सोना खरीदने का नाटक करें ताकि अपराधी को रंगे हाथों पकड़ा जा सके।

Read More मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार

आरोपी ने एएसपी विश्वनाथ को दूसरे नंबर से एक लिंक और क्यूआर कोड भेज दिया. जिसमें एएसआई ने 35 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए. लेकिन कुछ देर बाद जब दोबारा उन नंबरों पर एएसआई ने कॉल किया तो वह बंद मिला। तब जाकर ठगी का एहसास हुआ. एसीआई ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी केस दर्ज कर जांच में जुट गई है. 

Read More आय से अधिक संपत्ति मामला: रेखा नायर की याचिका हाईकोर्ट से खारिज, चलेगा मुकदमा

अधेड़ से 4.5 लाख की ठगी 
सकरी थाना क्षेत्र से भी ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. ठगों ने अधेड़ को पुलिसिया कार्रवाई का डर दिखाकर घटना को अंजाम दिया. पीड़ित से साढ़े चार लाख रुपए की ठगी की गई. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 2.5 लाख रुपए होल्ड करवाए हैं. मामले में आगे की जांच जारी है. 

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

डिजिटल अरेस्ट' की एक एफआईआर ने खोला विदेश तक फैला खेल: 1950 करोड़ दुबई-सिंगापुर पहुंचे, दो मुंबई से अरेस्ट डिजिटल अरेस्ट' की एक एफआईआर ने खोला विदेश तक फैला खेल: 1950 करोड़ दुबई-सिंगापुर पहुंचे, दो मुंबई से अरेस्ट
कानून व्यवस्था पर चलती चाकू: प्रदेश में अब हर छोटे-मोटे विवाद का फैसला थाने में नहीं, सड़क पर....
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन कब है? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान