बिलासपुर: नाला अतिक्रमण पर दोहरी मार, जावली के बाद गोकने नाला भी कब्जे की गिरफ्त में, नामी धन्ना सेठों का कब्जा 

बिलासपुर: नाला अतिक्रमण पर दोहरी मार, जावली के बाद गोकने नाला भी कब्जे की गिरफ्त में, नामी धन्ना सेठों का कब्जा 

बिलासपुर. शहर के दो प्रमुख नाले जावली और गोकने पर अतिक्रमण का साया गहरा गया है. जहां जावली नाले पर 37 कब्जे और 50 फीट तक के अतिक्रमण का खुलासा हुआ है वहीं गोकने नाला भी बड़े धनसेठों और राजनीतिक पहुंच वाले लोगों के कब्जे में बताया जा रहा है. दोनों ही मामलों में प्रशासन की कार्रवाई सवालों के घेरे में है. जावली नाले पर कोर्ट के आदेश के बाद दोबारा सीमांकन हुआ है तो गोकने नाला का सीमांकन रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई जिससे कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

जावली नाले के मामले में राजस्व और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कोर्ट के आदेश पर दोबारा सीमांकन किया है. इस दौरान 37 लोगों द्वारा करीब 50 फीट तक जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया. टीम यह रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपेगी जिसके बाद कोर्ट के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई होगी. गौरतलब है कि इससे पहले भी इस नाले पर रेड मार्किंग हुई थी और तीन दुकानों पर बुलडोजर चला था लेकिन बाद में कार्रवाई रोक दी गई थी. शुक्रवार को टीम ने शिवरीनारायण रोड से तेलीपारा रोड तक 37 मकान दुकान और खाली प्लॉट पर कब्जे पाए हैं जिनमें कई प्रभावशाली लोगों के निर्माण भी शामिल हैं. प्रकाश आडवाणी और साकेत कश्यप का सबसे बड़ा कब्जा सामने आया है जिन्होंने नाले की जमीन पर 50-50 फीट तक कब्जा कर लिया है. प्रकाश आडवाणी ने तो आवासीय मकान को कमर्शियल निर्माण में बदल दिया है जो नियम के खिलाफ है.

वहीं दूसरी ओर गोकने नाला का मामला और भी पेचीदा है. पूर्व कलेक्टर अवनीश शरण ने एक लंबी चौड़ी टीम बनाकर इस नाले का उद्गम से लेकर अंतिम छोर तक सीमांकन करने और अतिक्रमण हटाकर दोनों ओर सड़क बनाने की बात कही थी. सीमांकन किया भी गया था लेकिन इसकी रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया. सूत्रों के मुताबिक बड़े बड़े धनसेठों और राजनीतिक पहुंच वाले लोगों ने नाले के दोनों ओर उस्लापुर से लेकर तिफरा सिरगिट्टी और आगे तक कब्जा कर रखा है. इन कब्जों को हटाने से रोकने के लिए राजनीतिक पहुंच और धनबल का प्रयोग किया गया है जिससे कार्रवाई रुक गई है. इस मामले में कलेक्टर ही बता पाएंगे कि कार्रवाई क्यों रोकी गई. जावली नाले पर कमल नवरंगानी टीना नवरंगानी और रिंकू की दुकानों पर पहले कार्रवाई हो चुकी है लेकिन प्रकाश आडवाणी गीता नवरंगानी और अन्य पर कार्रवाई रोक दी गई थी. अब कोर्ट के आदेश पर दोबारा सीमांकन के बाद नाले की जमीन पर बने कई पक्के मकान भी कब्जे की श्रेणी में आ रहे हैं. टीम का कहना है कि इन पर कार्रवाई कोर्ट के निर्देशानुसार ही होगी.

Read More शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में  हड़कंप CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम