2000 करोड़ के ट्रांसफार्मर में लगी आग, जांच भी खुद विभाग ने की

RDSS योजना में भारी बजट के बावजूद बिजली व्यवस्था बेहाल

2000 करोड़ के ट्रांसफार्मर में लगी आग, जांच भी खुद विभाग ने की

बिलासपुर। सरकार की बहुचर्चित RDSS (रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) योजना, जिसका उद्देश्य प्रदेश की बिजली व्यवस्था को आधुनिक और सशक्त बनाना था, अब खुद भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का प्रतीक बनती जा रही है। विभाग के ट्रांसफार्मर जल गए जिसकी लागत 2000 करोड़ रुपए बताई जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि उसकी जांच भी खुद विभाग ने ही कर डाली। न कोई स्वतंत्र एजेंसी, न कोई जवाबदेही।

इस योजना के तहत करोड़ों का बजट खर्च होने के बावजूद आम उपभोक्ताओं को बिजली कटौती, वोल्टेज की समस्या और बार-बार फुंकते ट्रांसफार्मरों से राहत नहीं मिल रही है। विभागीय सूत्रों की मानें तो एक मुरारका नामक ठेकेदार को अंडरग्राउंड केबल बिछाने का कार्य दिया गया था, लेकिन ठेकेदारी करते-करते वह करोड़ों का मालिक बन बैठा। सवाल उठता है कि इतनी बड़ी आर्थिक उन्नति कैसे और किसके संरक्षण में हुई? सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि विभाग के पास यह स्पष्ट जानकारी तक नहीं है कि कहां-कहां ट्रांसफार्मर लगाए गए, किस क्षेत्र में कितनी लाइन डाली गई, और किन-किन इलाकों में कार्य अधूरा पड़ा है। ठेकेदारों को भुगतान नहीं हो रहा, जिससे कई जगहों पर कार्य अधर में लटका हुआ है।

 

Read More 3200 करोड़ का शराब घोटाला ईओडब्ल्यू ने पेश किया 9वां चालान सौम्या चौरसिया समेत तीन पर कसा शिकंजा

जानकारों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से बिजली विभाग में करोड़ों का खेल खेला गया है। योजनाओं को आधा-अधूरा कर फाइलों में पूरा दिखाया जा रहा है। जनता की गाढ़ी कमाई पानी की तरह बहाई जा रही है, और परिणाम शून्य। प्रदेश में बिजली की आंख मिचौली आज भी जारी है, जबकि फाइलों में सब कुछ 'सुधर' चुका है। सरकार को चाहिए कि इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे, ताकि जनता का विश्वास और राजकोष दोनों सुरक्षित रह सकें।

Read More ऑपरेशन आघात में बड़ा खुलासा: कार से 112 किलो गांजा ले जा रहे अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त, ओडिशा से दिल्ली तक फैला था नेटवर्क

Tags:

Latest News

TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ
रायपुर नगर निगम में बड़ा खुलासा: जोन-10 में फाइलों का खेल, अधिकारियों-बिल्डरों की मिलीभगत के आरोप
भीषण गर्मी का असर: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूल बंद, सरकार ने समय से पहले घोषित किया ग्रीष्मकालीन अवकाश
कवर्धा में करोड़ों के विवाद ने ली खौफनाक करवट: कारोबारी ने पत्नी-बच्चों संग पीया जहर, सुसाइड नोट में धमकियों का खुलासा
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: CBI का बड़ा एक्शन, 38 लाख से सीधे करोड़ों में पहुंची पूर्व आबकारी विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की संपत्ति
रायपुर टिंबर मार्केट में भीषण आग: लकड़ी से भरे गोदाम में भड़की लपटें, घंटों बाद पाया गया काबू
CG में नकली सिगरेट के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश: बिलासपुर और रायगढ़ में ITC और पुलिस की संयुक्त रेड, 'गोल्ड फ्लैक' के नाम पर चल रहा था लाखों का अवैध खेल
होर्मुज में वैश्विक तनाव चरम पर: ट्रंप की नाकेबंदी से भारत के 15 जहाज फंसे, अगले 48 घंटे तय करेंगे ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य
4.8 करोड़ का खिलाड़ी बाहर या वापसी करेगा धमाके से? खलील अहमद की चोट ने CSK कैंप में बढ़ाई बेचैनी
तमिलनाडु चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल: TVK प्रमुख विजय पर आचार संहिता उल्लंघन के तीन केस दर्ज
रावतपुरा विश्वविद्यालय में बवाल: PCI विजिट के दौरान NSUI का विरोध, हॉस्टल समस्याओं पर छात्रों का हंगामा
वेदांता प्लांट में मौत का ब्लास्ट: प्रोडक्शन बढ़ाने की जल्दबाजी बनी काल, 20 मजदूरों की गई जान, जांच में बड़ी लापरवाही उजागर