रायपुर में पकड़ा गया फर्जी ACB-EOW अधिकारी, नेताओं के साथ फोटो दिखाकर बनाया रुतबा...

रायपुर में पकड़ा गया फर्जी ACB-EOW अधिकारी, नेताओं के साथ फोटो दिखाकर बनाया रुतबा...

RAIPUR/ रायपुर में एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है, जहां फर्जी ACB और EOW अधिकारी बनकर लोगों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर करोड़ों रुपये लूटने वाले हसन आबिदी को पुलिस ने धर दबोचा। टिकरापारा थाना और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार हुए संजय नगर निवासी हसन ने अपनी धमकियों से कई लोगों को डराकर मोटी रकम वसूली थी।

इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक पीड़ित राजेश सोनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। अपनी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने अपने आप को जांच एजेंसी का बड़ा अधिकारी बताया था। आरोपी ने पिछले एक साल में उससे कई किश्तों में करीब एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली। इसके बाद भी आरोपी बार-बार पैसे मांगता था और यह भी धमकी देता था कि न देने पर एसीबी में फर्जी दस्तावेजों से केस दर्ज करवाकर जेल भिजवा देगा। डर के मारे राजेश ने कर्ज लिया, पत्नी के गहने बेचे और हसन को पैसे दिए, लेकिन मानसिक तनाव बढ़ने पर उन्होंने पुलिस का रुख किया।

पुलिस ने मामले की जांच में खुलासा किया कि आरोपी हसन खास मुख्य रूप से अपना शिकार प्रॉपर्टी डीलर्स और जमीन कारोबारियों को बनाता था। आरोपी ने उनकी संपत्तियों को विवादित बताकर एसीबी-ईओडब्ल्यू का डर दिखाता और लाखों-करोड़ों की उगाही करता। पुलिस को आशंका है कि हसन के इस जाल में और भी कई लोग फंसे हो सकते हैं।

Read More कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े 

हसन पिछले पांच साल से इस ठगी के धंधे में सक्रिय था। अपने रसूख का रौब दिखाने के लिए वह बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर शेयर करता था, जिससे लोग उससे डरते और शिकायत करने से हिचकते थे। इस रणनीति ने उसे लंबे समय तक बचाए रखा। फिलहाल, पुलिस ने हसन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में और पीड़ितों के सामने आने की संभावना है।

Read More जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी

 

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी