जगदलपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्यवाही, दो लाख की रिश्वत लेते अभियंता गिरफ्तार!

जगदलपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्यवाही, दो लाख की रिश्वत लेते अभियंता गिरफ्तार!

जगदलपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के विद्युत यांत्रिकी डिपार्टमेंट के कार्यपालन अभियंता अजय कुमार को दो लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अभियंता ने एक ठेकेदार से निविदा प्रक्रिया से पहले काम दिलाने के एवज में यह एडवांस रिश्वत मांगी थी। इस कार्रवाई से लोक निर्माण विभाग में रायपुर से लेकर जगदलपुर तक हड़कंप मच गया है।

कैसे बिछाया गया जाल?

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार ने अजय कुमार द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एसीबी से की थी। शिकायत मिलते ही एसीबी ने अभियंता को रंगे हाथ पकड़ने के लिए पूरा जाल बिछाया। योजना के तहत, तय समय और तारीख पर ठेकेदार शुक्रवार को जगदलपुर के साकेत कॉलोनी स्थित अभियंता के सरकारी आवास पर पहुंचा। जैसे ही ठेकेदार ने अभियंता को दो लाख रुपये की रकम सौंपी, पहले से घात लगाए बैठी एसीबी की टीम ने अजय कुमार को मौके पर ही रिश्वत लेते धर दबोचा।

Read More अपडेट:सिकासेर-कोडार लिंक प्रोजेक्ट: टेंडर में गुपचुप तरीके से जोड़ी गई शर्त, सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका लगाने की तैयारी

पूछताछ जारी, मचा हड़कंप

Read More पूर्व जस्टिस यशवंत वर्मा नकदी प्रकरण में दोषी करार: लोकसभा जांच समिति ने सदन में पेश की रिपोर्ट, जवाबों को बताया टालमटोल वाला

गिरफ्तारी के बाद, एसीबी की टीम अब अभियंता अजय कुमार से आगे की पूछताछ कर रही है। इस घटना के सामने आने के बाद लोक निर्माण विभाग के गलियारों में भारी हलचल मची हुई है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की मुहिम का एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जो सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में मदद कर सकती है। क्या इस गिरफ्तारी से और भी बड़े खुलासे होंगे, यह देखना दिलचस्प

होगा।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

मीना खलखो हत्याकांड: दो जवानों की रिहाई बरकरार, हाई कोर्ट ने राज्य की अपील की खारिज मीना खलखो हत्याकांड: दो जवानों की रिहाई बरकरार, हाई कोर्ट ने राज्य की अपील की खारिज
बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या
नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR