जल संसाधन विभाग में...करो घोटाला, पाओ प्रमोशन: विभाग की नई पदस्थापना सूची को लेकर छिड़ा विवाद....

जल संसाधन विभाग में...करो घोटाला, पाओ प्रमोशन: विभाग की नई पदस्थापना सूची को लेकर छिड़ा विवाद....

रायपुर। छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का वैसे भी विवादों से पुराना नाता रहा है अब 17 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश संख्या ESTB-102(1)/1/2026-WRD को लेकर विभाग एक बार फिर विवादों में है। जारी आदेश में कार्यपालन अभियंता और प्रभारी स्तर के उन अधिकारियों को अधीक्षण अभियंता की जवाबदारी सौंपी गई है, जिन पर पहले ही बड़े घोटाले और गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे इसे ‘करो घोटाला, पाओ प्रमोशन’ और ‘अफसरशाही की नई स्कीम’ बताते हुए वीडियो पोस्ट कर रहे है।

          उनका प्रश्न है कि क्या ऐसे दागी अफसरों को महत्त्व देने से सीएम हाउस की साख बचेगी या ब्यूरोक्रेट्स मजबूत होंगे। 

बस्तर से लेकर रायपुर और बिलासपुर तक हुए इस फेरबदल को विभाग भले ही इसे úप्रशासनिक कसावट लाने का नाम दे रहा है, लेकिन 17 अक्टूबर 2026 के इस आदेश में घोटाले के आरोपों वाले अधिकारियों को अधीक्षण अभियंता के पद पर पदस्थापित करने से पूरी प्रक्रिया कटघरे में है।

Read More बलौदाबाजार हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: बेटे की हत्या का बदला लेने पिता ने दी सुपारी, 1000 CCTV कैमरों ने खोला राज

आदेश संख्या ESTB-102(1)/1/2026-WRD में दागी चेहरों को मिला इनाम....

Read More सिंडिकेट से पैसा खाने वालों की बढ़ी मुश्किलें, सीबीआई ने 4 अफसरों को भेजा नोटिस; दिल्ली तलब

राज्य शासन के निर्देश पर 17 अक्टूबर 2026 को जल संसाधन विभाग ने जो पदस्थापना आदेश जारी किया, उसमें रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग और जगदलपुर समेत कई मंडलों के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस सूची में मुख्यधारा की खबरों के मुताबिक 12 अधीक्षण अभियंताओं का तबादला प्रकाशित हुआ है। लेकिन विवाद की जड़ वे अधिकारी हैं, जिन्हें कार्यपालन अभियंता या प्रभारी पद से हटाकर सीधे अधीक्षण अभियंता के पद पर बैठा दिया गया है। सोशल मीडिया पर विशेष रूप से दो नामों, वेद प्रकाश पांडेय और आईए सिद्दीकी पर फोकस किया गया है। वेद प्रकाश पांडेय, जो अब तक टीडीपी संभाग जगदलपुर में तैनात थे, उन्हें 17 अक्टूबर 2026 के आदेश संख्या ESTB-102(1)/1/2026-WRD के तहत बस्तर जल संसाधन मंडल जगदलपुर में अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। वेद प्रकाश पांडेय पर बस्तर क्षेत्र में बड़े घोटाले की नींव रखने और अन्य गंभीर अनियमितताओं के आरोप लंबे समय से लगे हुए हैं। इसी तरह, आईए सिद्दीकी को जल संसाधन एवं भू-जल संरक्षण मंडल में प्रभारी की जगह अधीक्षण अभियंता का प्रभार सौंप दिया गया है। वीडियो में यह दावा किया गया है कि आईए सिद्दीकी के ऊपर भी गंभीर अनियमितताओं के आरोप लंबित हैं, फिर भी सिद्दीकी को प्रमोशन का इनाम दे दिया गया। 

अफसरशाही की इस नई स्कीम से क्या बचेगी सीएम हाउस की साख..

सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो पोस्ट के बाद 17 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश संख्या ESTB-102(1)/1/2026-WRD की चर्चा हर तरफ हो रही है। वीडियो में इसे महज एक पदस्थापना मानने से इनकार करते हुए कहा गया है कि यह शासन का एक संदेश है। ‘करो घोटाला, पाओ प्रमोशन’ का नारा देते हुए कुछ यूट्यूबर और आम लोग राज्य सरकार पर निशाना साध रहे है। पोस्ट किए वीडियो में उनका सीधा प्रश्न आईए सिद्दीकी और वेद प्रकाश पांडेय जैसे चेहरों को प्रमोशन को लेकर है उनका कहना है कि ऐसे अधिकारियों को वजन देने से सीएम हाउस की साख मजबूत होगी या इससे अफसरशाही और ज्यादा हावी होगी ?

 इसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है कि रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग और जगदलपुर जैसे बड़े मंडलों में अधीक्षण अभियंता जैसे पदों पर पदस्थ करने के दौरान क्या अधिकारियों के पुराने रिकॉर्ड को दरकिनार कर दिया गया। आदेश संख्या ESTB-102(1)/1/2026-WRD में ऐसे नामों को क्यों शामिल किया गया, जिन पर पहले से ही घोटाले या आरोप लंबित पड़े हैं।

मुख्यधारा की खबरों में शुरुआत में 17 अक्टूबर 2026 के इस आदेश को केवल 12 अधीक्षण अभियंताओं का सामान्य तबादला बताया गया था। जल संसाधन विभाग की ओर से इस आदेश संख्या ESTB-102(1)/1/2026-WRD को लेकर यह बात कही जा रही है कि यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को सुधारने के लिए उठाया गया है। विभाग इसे लंबे समय से एक ही जगह पर जमे अधिकारियों के रोटेशन के रूप में पेश कर रहा है। लेकिन, रोटेशन के नाम पर कार्यपालन अभियंता और प्रभारी पद पर बैठे आरोपों से घिरे अधिकारियों को अधीक्षण अभियंता की जिम्मेदारी देने का गणित आम लोगों के गले नहीं उतर रहा है। सोशल मीडिया पर उठी तीखी बहस और ‘अफसरशाही की नई स्कीम’ जैसे आरोपों के बावजूद अभी तक शासन या जल संसाधन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 17 अक्टूबर 2026 को जारी किए गए 12 अधीक्षण अभियंताओं की ट्रांसफर आदेश संख्या ESTB-102(1)/1/2026-WRD में अंकित है कि यह केवल एक अस्थायी पदस्थापना है और आगामी आदेश तक लागू रहेगी।

Tags:

Latest News

Mahadev Satta App Case: सौरभ चंद्राकर की आज CBI कोर्ट में पेशी, 8 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद होगी सुनवाई Mahadev Satta App Case: सौरभ चंद्राकर की आज CBI कोर्ट में पेशी, 8 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद होगी सुनवाई
बेटे को परेशान करने के आरोप पर भड़का विवाद, बाम्बे आवास में दो पक्षों के बीच मारपीट
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भोपाल दौरे पर, शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई को देंगे श्रद्धांजलि, शाम को रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस
संपत्ति के लालच में हैवान बना बेटा, बुजुर्ग पिता पर पहले किया हमला, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग
जल संसाधन विभाग में...करो घोटाला, पाओ प्रमोशन: विभाग की नई पदस्थापना सूची को लेकर छिड़ा विवाद....
दीपावली पर शराब बिक्री का टूटा रिकॉर्ड, पांच दिन में 546 करोड़ रुपये की शराब गटक गए लोग
यूपी चुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव! CM मोहन यादव संभालेंगे यादव वोटर्स को साधने की कमान, 70 से ज्यादा रैलियों की तैयारी
सिंडिकेट से पैसा खाने वालों की बढ़ी मुश्किलें, सीबीआई ने 4 अफसरों को भेजा नोटिस; दिल्ली तलब
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड की रफ्तार पर लगा ब्रेक; पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ सकता है रात का तापमान
छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज हत्याकांड: पुरानी रंजिश में ममेरे भाई ने की महिला की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर से सक्ती तक ठगी का जाल! DSP विवाद से चर्चा में आए दीपक वर्मा पर तीन और FIR, करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक बरी, महिला की अपील खारिज