सीपत क्षेत्र में दो महिलाओं के रहस्यमयी ढंग से गायब होने से मचा हड़कंप, गांवों में दहशत, परिजनों ने जताई बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका

सीपत क्षेत्र में दो महिलाओं के रहस्यमयी ढंग से गायब होने से मचा हड़कंप, गांवों में दहशत, परिजनों ने जताई बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका

बिलासपुर : सीपत थाना क्षेत्र के दो गांवों में लगातार दो महिलाओं के रहस्यमयी ढंग से लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। जांजी और सोनसरी गांव में सामने आई इन घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर शादी के महज नौ महीने बाद नवविवाहिता के गायब होने से परिवार सदमे में है। दोनों ही मामलों में परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर या प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाने की आशंका जताई है। सोनसरी मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 140(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों महिलाओं की तलाश में जुटी है।

एक घंटे में उजड़ गई घर की रौनक, बुजुर्ग पत्नी का नहीं मिला सुराग

पहली घटना जांजी गांव की है। यहां रहने वाले 70 वर्षीय विदेशी भोई की पत्नी बृहस्पति भोई 16 नवंबर की सुबह अचानक लापता हो गई। विदेशी भोई के अनुसार वह रोजाना की तरह सुबह करीब सात बजे बकरियां चराने घर से निकले थे। उस समय सब कुछ सामान्य था, लेकिन करीब आठ बजे जब वह वापस लौटे तो पत्नी घर पर नहीं मिलीं। पहले उन्हें लगा कि शायद वह आसपास कहीं गई होंगी, लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। उन्होंने बेटे सुरेश से भी पूछताछ की, लेकिन उसे भी मां के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद परिवार ने आसपास के गांवों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों के यहां तलाश शुरू की। हर संभावित जगह खोजबीन के बावजूद बृहस्पति भोई का कोई सुराग नहीं मिला।

Read More होटल वेलकम श्री विवाद: रायपुर कोर्ट ने खारिज की बरखा टंडन की जमानत याचिका, मामले को माना गंभीर

दो दिन तक तलाश, फिर थाने पहुंचा परिवार

Read More छत्तीसगढ़ WRD में अजब घोटाला: फुलटाइम नौकरी के साथ कैसे हो रही रेगुलर M.Tech की पढ़ाई? पढ़ें हाजिरी का पूरा खेल।

पत्नी के अचानक गायब होने से परेशान विदेशी भोई ने आखिरकार 18 नवंबर को अपने साले सतीश भोई के साथ सीपत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। परिजनों को आशंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति बृहस्पति भोई को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। हालांकि, उनके लापता होने के पीछे की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

शादी के नौ महीने बाद नवविवाहिता गायब, पति के उड़े होश

दूसरी घटना सोनसरी गांव की है, जहां नवविवाहिता ममता यादव के अचानक लापता होने से परिवार में बेचैनी का माहौल है। ममता का विवाह करीब नौ महीने पहले बसंतपुर निवासी दीपक मिरी के साथ हुआ था। परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन 15 नवंबर की रात करीब एक बजे ममता अचानक घर से कहीं चली गई। दीपक मिरी के अनुसार उनकी पत्नी बिना किसी को बताए घर से निकली थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटीं तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों से लेकर रिश्तेदारों तक हर जगह पता लगाया गया, लेकिन ममता का कोई सुराग नहीं मिला।

अज्ञात आरोपी पर केस, पुलिस खंगाल रही संभावित सुराग

लगातार तलाश के बाद दीपक मिरी ने सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आशंका जताई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी पत्नी को प्रलोभन देकर या बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

फिलहाल पुलिस दोनों मामलों में लापता महिलाओं की तलाश कर रही है। उनके संभावित ठिकानों और उपलब्ध सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। लगातार दो महिलाओं के गायब होने से जांजी और सोनसरी गांव में चर्चाओं का दौर जारी है। परिजनों को अब भी उनके सुरक्षित लौटने का इंतजार है। 

Tags:

Latest News

दुर्ग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की फिरौती! कारोबारी को धमकी, परिवार की सुरक्षा में तैनात पुलिस दुर्ग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की फिरौती! कारोबारी को धमकी, परिवार की सुरक्षा में तैनात पुलिस
बस्तर को मिल सकती है वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जगदलपुर में बनेगा कोचिंग और मेंटेनेंस डिपो; रेलवे ने शुरू की तैयारी
दिल्ली में अग्निवीरों के डेटा की बिक्री की कोशिश, 14 साल के नाबालिग ने AI से बनाया साइबर प्लान; 4 हजार जवानों का डेटा बेचने का दावा
महासमुंद में पुलिस आरक्षक का शव जंगल में फांसी के फंदे पर मिला, जांच में जुटी पुलिस
कांकेर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED; BDS ने किया नष्ट
शिक्षकों के हक पर बीईओ कार्यालय का पहरा, दो सत्र का वेतन अटका, 100 से ज्यादा शिक्षक दफ्तरों के चक्कर काटने मजबूर
CM Yogi Mother Funeral: हरिद्वार में मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि, भावुक हुए मुख्यमंत्री योगी
रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र गए 40 श्रमिक फंसे मुसीबत में, प्रशासन ने सुरक्षित निकाला
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फिर गुटबाजी की चर्चा, राष्ट्रीय सचिवों की सूची से देवेंद्र यादव का नाम गायब, भूपेश बघेल के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल
बिलासपुर में हिस्ट्रीशीटर का सड़क पर तांडव, लोहे की रॉड लेकर राहगीरों को दौड़ाया, कार-बाइक में की तोड़फोड़
बस्तर की बेटी सना खान ने बॉलीवुड में रखा कदम, फिल्म ‘काली खेती’ के निर्माण से बनाई पहचान, पहले दिन मिला शानदार रिस्पॉन्स
सीपत क्षेत्र में दो महिलाओं के रहस्यमयी ढंग से गायब होने से मचा हड़कंप, गांवों में दहशत, परिजनों ने जताई बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका