छत्तीसगढ़ में करप्शन का 'सिंडिकेट': भूपेश बघेल और दागी IAS अफसरों को बचाने दबा दी गईं 14 शिकायतें, सीनियर एडवोकेट ने चीफ सेक्रेटरी को लिखा पत्र 

छत्तीसगढ़ में करप्शन का 'सिंडिकेट': भूपेश बघेल और दागी IAS अफसरों को बचाने दबा दी गईं 14 शिकायतें, सीनियर एडवोकेट ने चीफ सेक्रेटरी को लिखा पत्र 

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट अफसरों और नेताओं का एक तगड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है। ये लोग एक-दूसरे को बचाने के लिए सारे नियम-कानून ताक पर रख रहे हैं। रायपुर के वकील और सोशल एक्टिविस्ट नरेश चंद्र गुप्ता ने राज्य के चीफ सेक्रेटरी विकास शील को एक पत्र लिखा है। इसमें आरोप लगाया गया है कि शराब घोटाला, डीएमएफ (DMF) घोटाला और बुलेटप्रूफ जैकेट घोटाले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल और दागी आईएएस (IAS) अफसरों को खुलेआम बचाया जा रहा है।

एक्टिविस्ट ने चीफ सेक्रेटरी को 14 ऐसी शिकायतों की लिस्ट भेजी है, जो महीनों से सरकारी फाइलों में धूल खा रही हैं।

चोर के हाथ में ही चाबी: जिसके खिलाफ शिकायत, वही कर रहा जांच

Read More स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग

गुप्ता ने अपनी चिट्ठी में सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है। उनका सीधा आरोप है कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), सीएम सचिवालय और DoPT से जो भी शिकायतें जांच के लिए राज्य सरकार के पास आती हैं, उन्हें यही सिंडिकेट रद्दी में डाल देता है। हद तो ये है कि जिस अफसर के खिलाफ करप्शन की शिकायत होती है, सरकार उसी अफसर को जांच सौंप देती है। ऐसे में जांच का कोई मतलब ही नहीं रह जाता। नीचे काम करने वाले छोटे कर्मचारियों को बात-बात पर सस्पेंड किया जाता है, लेकिन असली खेल करने वाले बड़े अफसर पूरी तरह सुरक्षित बैठे हैं।

Read More ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार

बड़े नाम और बड़े घोटाले, जिन पर हो रही लीपापोती

चीफ सेक्रेटरी को भेजी गई 14 मामलों की लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम हैं:

 शराब घोटाला: आरोप है कि इस मामले में पूर्व चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन और विवेक ढांड को बचाने की कोशिश हो रही है।

 ACB/EOW की भूमिका पर सवाल: ईओडब्ल्यू के डायरेक्टर अमरेश मिश्रा पर सीधा आरोप है। लेटर के मुताबिक, वो जानबूझकर ऐसी 'सिलेक्टिव' जांच कर रहे हैं जिससे पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बचाया जा सके।

  बुलेटप्रूफ जैकेट घोटाला: भूपेश बघेल के सीएम रहते पुलिस हेडक्वार्टर में बुलेटप्रूफ जैकेट की खरीदी में हुए करप्शन की फाइल भी दबा दी गई है।

  DMF और लेबर डिपार्टमेंट: कोरबा में 25 करोड़ के खनिज फंड (DMF) घोटाले में आईएएस संजीव झा और लेबर डिपार्टमेंट में भ्रष्टाचार के मामले में आईएएस हिमशिखर गुप्ता के खिलाफ पीएमओ से आई शिकायतों पर कोई एक्शन नहीं हुआ।

चीफ सेक्रेटरी से मांगा जवाब

नरेश चंद्र गुप्ता ने चीफ सेक्रेटरी विकास शील से पत्र लिख कर पूछा है कि आखिर इन 14 शिकायतों का हुआ क्या? उन्होंने लेटर में लिखा है कि आप ब्यूरोक्रेसी के मुखिया हैं और आपकी छवि साफ-सुथरी है, इसलिए जनता को आपसे उम्मीद है। 

Tags:

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग