7 लाख का लॉकर ले उड़े चोर! CCTV का DVR भी गायब, राजधानी रायपुर में हाई-प्रोफाइल चोरी से हड़कंप

7 लाख का लॉकर ले उड़े चोर! CCTV का DVR भी गायब, राजधानी रायपुर में हाई-प्रोफाइल चोरी से हड़कंप

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान में बदमाशों ने सिर्फ चोरी नहीं की, बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ लाखों रुपये से भरा लॉकर ही उखाड़कर ले गए। इतना ही नहीं, अपने पीछे कोई सबूत न छूटे इसके लिए CCTV कैमरों का DVR भी साथ ले गए। सुबह जब दुकान संचालकों ने शटर खोला तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक चोर देर रात दुकान में घुसे और करीब 7 लाख रुपये नकदी से भरे लॉकर को निशाना बनाया। वारदात को जिस तरीके से अंजाम दिया गया, उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि इसमें पेशेवर और अनुभवी चोरों का हाथ हो सकता है। सबसे हैरानी की बात यह है कि चोरों ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था का पूरा अध्ययन किया था और सबूत मिटाने के लिए CCTV सिस्टम का DVR भी निकालकर ले गए।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अब पुलिस आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर करोड़ों की सुरक्षा व्यवस्था के बीच चोर इतने आराम से वारदात को अंजाम देकर कैसे फरार हो गए।

Read More पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक

इस हाई-प्रोफाइल चोरी ने एक बार फिर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर चोरों को दुकान के भीतर रखी नकदी और सुरक्षा सिस्टम की इतनी सटीक जानकारी कैसे मिली? क्या इसमें किसी अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका है या फिर किसी बड़े गिरोह ने रेकी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया? इन सवालों के जवाब अब पुलिस जांच से ही सामने आएंगे।

Read More Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग

Tags:

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग