ममता बनर्जी पर FIR दर्ज: भाषण को लेकर बढ़ा विवाद, गृह मंत्रालय पर टिप्पणी बनी वजह

ममता बनर्जी पर FIR दर्ज: भाषण को लेकर बढ़ा विवाद, गृह मंत्रालय पर टिप्पणी बनी वजह

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला उनके एक सार्वजनिक भाषण को लेकर सामने आया है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर गृह मंत्रालय से जुड़े मुद्दों पर टिप्पणी की थी। शिकायत एक अधिवक्ता द्वारा दर्ज कराई गई है।

जानकारी के मुताबिक, 2 जून को कोलकाता के रानी रासमणि रोड पर आयोजित एक विरोध सभा के दौरान ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी नागरिक उस्मान हादी की हत्या का जिक्र किया था। भाषण के दौरान दिए गए कुछ बयानों को लेकर शिकायतकर्ता ने आपत्ति जताई और उन्हें भड़काऊ बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।

शिकायत में कहा गया है कि हत्या की घटना बांग्लादेश में हुई थी, जबकि आरोपितों को बाद में पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में ऐसे संकेत दिए, जिनसे गृह मंत्रालय की भूमिका पर सवाल खड़े होते हैं।

Read More वीडियो...मंत्री के PA की दादागिरी: गाड़ी पर टोल बूम गिरा तो बौखलाया, हाथ जोड़कर माफी मांगते कर्मचारी को जड़े 5 थप्पड़

अधिवक्ता रिंकी सेन चटर्जी का कहना है कि इस तरह के बयान संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय मामलों को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सार्वजनिक मंच से दिए गए ऐसे वक्तव्य भारत-बांग्लादेश संबंधों और देश की छवि पर असर डाल सकते हैं।

Read More कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान

फिलहाल, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि भाषण की सामग्री और शिकायत में लगाए गए आरोपों की कानूनी समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Latest News

अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व
Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना