छत्तीसगढ़: थार में लाखों की नकदी लेकर जा रहा था चालक! पुलिस ने रोका तो खुल गई पूरी कहानी

छत्तीसगढ़: थार में लाखों की नकदी लेकर जा रहा था चालक! पुलिस ने रोका तो खुल गई पूरी कहानी

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के हाथ एक बड़ा मामला लगा है। कंचनपुर बैरियर पर जांच के दौरान एक लाल रंग की थार गाड़ी से करीब 10 लाख रुपए नकद बरामद किए गए है। जब पुलिस ने चालक से इतनी बड़ी रकम के संबंध में दस्तावेज मांगे तो वह कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने नकदी जब्त कर मामला आयकर विभाग को सौंप दिया है।

बताया जा रहा है कि थार वाहन ओडिशा की ओर से आ रही थी। जांच के दौरान गाड़ी में रखे कैश को देखकर पुलिस भी चौंक गई। पूछताछ में चालक ने दावा किया कि वह एक सीड्स कंपनी में काम करता है और यह रकम कंपनी के काम के लिए ले जा रहा था, लेकिन उसके पास इस दावे को साबित करने के लिए कोई संतोषजनक दस्तावेज मौजूद नहीं थे।a823a8c8-0526-4e66-a868-01666235b110_1781422304848

पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए गवाहों की मौजूदगी में नकदी और वाहन को जब्त कर लिया है। अब यह मामला सिर्फ पुलिस जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि आयकर विभाग भी इस रकम के स्रोत, उद्देश्य और लेन-देन की वैधता की पड़ताल करेगा।

Read More इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर लगभग 10 लाख रुपए नकद लेकर यात्रा क्यों की जा रही थी? क्या यह रकम पूरी तरह वैध है या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी हुई है? इन सवालों के जवाब अब आयकर विभाग की जांच के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल, इस कार्रवाई ने सीमा क्षेत्रों में चल रही वाहन जांच की अहमियत को एक बार फिर साबित कर दिया है।

Read More स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग

Tags:

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग