पालघर में महिला कर्मचारी पर दरांती से खौफनाक हमला! CCTV में कैद हुई वारदात, आरोपी चपरासी फरार

पालघर में महिला कर्मचारी पर दरांती से खौफनाक हमला! CCTV में कैद हुई वारदात, आरोपी चपरासी फरार

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला सरकारी कर्मचारी पर हुए जानलेवा हमले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। शुक्रवार शाम करीब 6:15 बजे 27 वर्षीय स्नेहल सावंत पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दरांती से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्नेहल सावंत पालघर जिला कलेक्टर कार्यालय के राजस्व विभाग में कार्यरत हैं। घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, हमले का आरोपी अमोल मुले बताया जा रहा है, जो कोर्ट में चपरासी के पद पर कार्यरत है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जब स्नेहल सड़क पर पैदल जा रही थीं, तभी आरोपी पीछे से उनके पास पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला की गर्दन, पीठ, कंधों और कमर पर कई वार किए गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं है।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के मुताबिक, महिला के जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपी ने हमला जारी रखा। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया है। हमले में इस्तेमाल की गई दरांती और आरोपी का बैग घटनास्थल पर ही मिला है। यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Read More CDSCO Drug Alert: दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल, 199 सैंपल फेल; एक प्रोडक्ट जांच में निकला नकली, कई जरूरी दवाओं पर भी उठे सवाल

घटना के कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने घायल महिला को देखा और तुरंत मदद के लिए आगे आए। स्थानीय लोगों की सहायता से स्नेहल को पहले पालघर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Read More कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

मामले की जानकारी मिलते ही पालघर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक यातिश देशमुख ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फिलहाल, हमले के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन और नाकेबंदी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल